UP News: काशी के चर्चित होटल के पनीर में मिला 'चिकन', मुस्लिम वर्कर ने मांगी माफी, मैनेजर ने कहा- गलती हो गई
UP News: वाराणसी के होटल में कस्टमर द्वारा खाने के लिए पनीर का आर्डर दिया गया। खाने के लिए जब वेटर पनीर लेकर उन्हें परोस दिया तो खाते समय पनीर में चिकन मिला। चिकन मिलने के बाद ग्राहक आक्रोशित हो गए। मैनेजर को बुलाकर इसकी शिकायत की।
Recommended Video
शिकायत करने के साथ ही उन लोगों ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

शिवपुर क्षेत्र में स्थित है होटल
वायरल वीडियो वाराणसी जनपद की शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास पर स्थित चर्चित होटल का बताया जा रहा है। होटल में कमरा लेकर बाहर के रहने वाले कुछ ग्राहक रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि उन लोगों द्वारा इस दौरान खाने के लिए पनीर का आर्डर दिया गया।
वेटर अजब अपनी लेकर आया और सभी लोगों के प्लेट में परोसा गया। इस दौरान खाते समय एक ग्राहक के प्लेट में पनीर के साथ ही चिकन भी था। प्लेट में पनीर में चिकन देख कर ग्राहक का माथा ठनक गया। उसके बाद तुरंत उन लोगों ने मैनेजर को बुलाया।
मैनेजर को बुलाने के बाद उन लोगों ने पनीर में मिले चिकन के पीस को दिखाया। इस दौरान होटल का मैनेजर ग्राहकों से माफी मांगता रहा। उसने यह भी कहा कि यह गलती से हुआ है किसी के धर्म को भ्रष्ट करने का कोई उद्देश्य नहीं था।
काशी में ऐसा होगा, सोचा नहीं था
इस दौरान ग्राहकों ने मैनेजर का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाते समय ग्राहकों ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि काशी के किसी होटल में ऐसी लापरवाही होगी। इस दौरान एक ग्राहक ने कहा कि वह सुबह तक होटल का पानी भी नहीं पिएंगे।
इस दौरान एक मुस्लिम स्टाफ से भी ग्राहक सवाल करते हैं। वह भी ग्राहकों से माफी मांगते नजर आ रहा है। इस मामले से जुड़े चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि ग्राहकों द्वारा रात में ही 112 डायल कर पुलिस बुलाई गई थी। सुबह में यह मामला शिवपुर थाने पर पहुंचा। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications