UP News: वाराणसी में असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, कहा- जहर देकर की गई हत्या
UP News: वाराणसी में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान गुरुवार को पीडीएम के गठन के बाद पहली बार एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। वाराणसी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने न सिर्फ बीजेपी बल्कि सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
असदुद्दीन ओवैसी ने अपने संबोधन के दौरान मुख्तार अंसारी का भी जिक्र किया। ओवैसी ने जनसभा को संबाेधित करते हुए मुख्तार अंसारी को शहीद का दर्ज दिया। उन्होंने मंच से कहा कि मुख्तार अंसारी को जहर देकर उनकी हत्या की गई है।

दरअसल, गुरुवार को असदुद्दीन ओवैसी वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के नाटी ईमली में बुनकर कालोनी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं बल्कि बिस्मिल्लाह और तुलसीदास और गंगा जमुनी तहजीब का है।
इसके अलावा उन्होंने अपने गठबंधन पीडीएम को भी लेकर बोला। पीडीएम को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह गठबंधन इंसाफ के लिए बनाया गया है। यह उत्तर प्रदेश की राजनीति में पिछड़े समाज के लिए एक विकल्प है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान जब पीडीएम गठबंधन बनाया गया उसके बाद से ही सपा और कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगा। उसके बाद से ही हम लोगों पर इल्जाम लगाया जा रहा है कि हम बीजेपी की बी टीम हैं। ऐसे में मैं पूछना चाहता हूं कि आप लगातार चुनाव हार रहे हैं तो क्या आपकी बीजेपी से डील हुई है?
वाराणसी में अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मोदी से सौदा करके अखिलेश यादव चुनाव हार रहे हैं। अखिलेश यादव 2014 में चुनाव हारे, 2017 में चुनाव हारे, 2019 में भी चुनाव हार गए।
ओवैसी ने सवाल किया किया क्या आपने योगी आदित्यनाथ से कोई डील कर ली थी? आगे उन्होंने कहा कि आपने एक बार फिर सपा को वोट दिया और फिर समाजवादी पार्टी हार गई। उसके बाद उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि आप भैया के लिए जान कुर्बान करो और दरी बिछाओ।












Click it and Unblock the Notifications