सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव का ऐलान, निकाय चुनाव में सभी सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी निकाय चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे जाएंगे, सारनाथ में आयोजित कार्यक्रम में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा यह ऐलान किया गया

निकाय चुनाव का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। शुक्रवार को सुबह दे भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर द्वारा वाराणसी के सारनाथ में कार्यकर्ता सम्मेलन करते हुए नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। वहीं शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य वाराणसी पहुंचेंगे और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं संग बैठक कर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी सुभासपा

सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी सुभासपा

वाराणसी के सारनाथ इलाके के लोहिया नगर कॉलोनी में स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर द्वारा नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक की गई। बैठक के दौरान निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा भी की गई। अरविंद राजभर द्वारा बताया गया कि सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा बूथ और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा निकाय चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा जाएगा। पिछले चुनाव में पार्टी की स्थिति जहां भी कमजोर रही है, उन सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए और विधानसभा व ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की जा रही है।

महंगाई बिजली पानी को लेकर उतरेंगे मैदान में

महंगाई बिजली पानी को लेकर उतरेंगे मैदान में

अरविंद राजभर द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में जनता महंगाई से त्रस्त हो गई है। बिजली बिल और पानी की समस्या भी सबके सामने हैं। उर्वरक नहीं मिल पाने के चलते किसानों की खेती भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की काफी आवश्यकता है और इस दिशा में किसी पार्टी द्वारा प्रयास नहीं किया जा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच में जाएंगे और उन्हें आश्वस्त करेंगे कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार के जीतने पर इन सभी सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा।

संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

यह भी बता दें कि नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक करते समय पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर द्वारा कार्यकर्ता और नेताओं के अंदर जोश भरते हुए यह भी कहा गया कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बगैर कोई भी पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती। उन्होंने यह भी कहा कि मजबूती से पार्टी के प्रति समर्पित रहने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा राजनीति में उनके ओहदे को बढ़ाते हुए उनका सम्मान किया जाता है। कोई भी पार्टी जब मजबूत होती है तो उसके कार्यकर्ता अपने आप मजबूत हो जाते हैं। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी के प्रति समर्पित रहना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+