Varanasi News: एनएच से मार्कंडेय महादेव मंदिर तक बनेगी फोरलेन सड़क, 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, जल्द जारी होगा टेंडर

UP Varanasi News: वाराणसी गाजीपुर नेशनल हाईवे से कैदी में स्थित मार्कण्डेय महादेव तक सड़क चौड़ीकरण करने के लिए योगी सरकार द्वारा 5 करोड रुपए जारी किए गए हैं। सड़क निर्माण के दौरान किए जाने वाले भूमि अधिग्रहण में रुपए खर्च किए जाएंगे।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मारकंडेय महादेव मंदिर जाने के लिए वाराणसी गाजीपुर हाईवे से मंदिर तक रोड निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा और टेंडर जारी होने के बाद निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

up-four-lane-road-will-be-built-from-nh-to-markandeya-mahadev-temple

दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग से मंदिर तक की दूरी 2.45 किलोमीटर है। मौजूदा समय में सड़क की चौड़ाई करीब 7 मीटर है। सड़क कम चौड़ी होने के चलते दर्शनार्थियों को आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

दर्शन आर्थियों की संख्या बढ़ाने के चलते कई बार सड़क पर जाम की स्थिति देखने को मिलती है ऐसे में जिला मार्ग योजना के तहत इस सड़क को चौड़ी करने के लिए 19 करोड रुपए में फोरलेन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

प्रस्ताव भेजे जाने के बाद अब शासन द्वारा उसे स्वीकार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि सड़क के दोनों तरफ 9-9 मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी जिससे सड़क करीब 18 मीटर और चौड़ी हो जाएगी।

सड़क चौड़ी हो जाने के बाद दर्शनार्थियों का आवागमन सुगम तरीके से हो सकेगा। खास तौर पर श्रावण मास और शिवरात्रि के समय अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस बारे में प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+