Family ID Card: राशन कार्ड नहीं बना है तो घबराएं नहीं! इस कार्ड से सारे काम होंगे आसान, DM ने बताई प्रक्रिया
Family ID and Ration Card: वाराणसी जिले में 'फैमिली आईडी - एक परिवार, एक पहचान' योजना के तहत तेजी से फैमिली आईडी बनाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के ने बताया कि यह पहल सभी लोगों के लिए शुरू की गई है जिनके पास राशन कार्ड हैं या नहीं है।
योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, वे फैमिली आईडी पोर्टल के माध्यम से अपनी पहचान दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद पात्रता के अनुसार, वे कभी भी राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

फैमिली आईडी और राशन कार्ड में अंतर को लेकर भ्रम
कुछ लोगों में यह गलतफहमी थी कि फैमिली आईडी बनने के बाद राशन कार्ड की पात्रता समाप्त हो जाएगी। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फैमिली आईडी केवल परिवार की पहचान के लिए है और इसका राशन कार्ड से कोई सीधा संबंध नहीं है। यह पहचान पत्र के रूप में कार्य करेगा और राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया में सहायक होगा।
जिन परिवारों के पास पहले से राशन कार्ड है, उनकी राशन कार्ड संख्या ही फैमिली आईडी मानी जाएगी। वहीं, अगर किसी को बाद में राशन कार्ड मिलता है, तो उसकी फैमिली आईडी उसी राशन कार्ड संख्या में बदल जाएगी। इसके अलावा, यदि किसी कारणवश राशन कार्ड निरस्त होता है, तब भी उन्हें फैमिली आईडी दी जाएगी, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
फैमिली आईडी के लिए आवश्यक नियम
- आधार कार्ड अनिवार्य: परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड होना जरूरी है।
- मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए: सभी सदस्यों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
- ई-केवाईसी के लिए ओटीपी सत्यापन: मोबाइल ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होगी।
- व्यक्ति एक ही परिवार में जुड़ सकता है: पहले से किसी परिवार में जुड़े व्यक्ति को किसी अन्य परिवार में नहीं जोड़ा जा सकता।
योजना का उद्देश्य और लाभ
फैमिली आईडी योजना का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। इससे उन लोगों को भी लाभ मिलेगा जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। फैमिली आईडी पहचान पत्र की तरह काम करेगी, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना आसान होगा।
जिलाधिकारी की अपील
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने जनता से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पात्र लोग जल्द से जल्द फैमिली आईडी पोर्टल (https://familyid.up.gov.in) के माध्यम से आवेदन करें। उन्होंने कहा कि यह योजना पारदर्शिता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं को सही लाभार्थियों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications