UP News: वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, बाढ़ के कारण नाव संचालन पर लगी रोक हटाई गई

UP News: वाराणसी में भ्रमण करने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर है। वाराणसी में गंगा नदी में नौका संचालन पर लगाई गई रूप अब हटा दी गई है। ऐसे में वाराणसी में भ्रमण करने के लिए आने वाले पर्यटक गंगा नदी में नौका बिहार का भी आनंद ले सकते हैं।

दरअसल, दो सप्ताह पूर्व गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही थी। ऐसे में गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए बाढ़ की आशंका के चलते वाराणसी में गंगा नदी में नाव के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। नाव संचालन पर रोक लगाए जाने के बाद पर्यटक नौकायन का आनंद नहीं ले पा रहे थे।

up-ban-on-boat-operations-lifted-due-to-floods-in-varanasi

गंगा नदी में नाव संचालन पर रोक लगाए जाने के बाद वाराणसी आने वाले पर्यटकों को निराशा हाथ लग रही थी। हालांकि अब गंगा नदी के जलस्तर में कमी होने के चलते नौका संचालन की अनुमति दी गई है। नाविकों को निर्देश दिया गया है कि नाव पर क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाएंगे।

इसके अलावा यह भी निर्देश दिया गया है कि सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक नौका का संचालन किया जाएगा। गंगा नदी में संचालित की जाने वाली सभी नौकाओं पर लाइफ जैकेट भी रखा जाना आवश्यक है। इस बारे में जल पुलिस के प्रभारी मिथिलेश यादव द्वारा बताया गया कि गंगा नदी में जल पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग करते हुए नाविकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस बारे में अस्सी घाट पर नाव संचालन करने वाले अज्जू नामक नाविक ने बताया कि सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक नाव संचालन की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा अनुमति मिली है। अज्जू ने यह भी कहा कि गंगा नदी में बड़ी बोट व मोटर बोट ही चलाने की अनुमति मिली है। उन्होंने कहा कि नौका संचालन न होने से नाविकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। फिलहाल नौका संचालन की अनुमति मिलने के बाद नाविक समाज में खुशी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+