प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हरहुआ के धनेसरी में बनेगा सात मंजिला आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हरहुआ ब्लाक के धनेसरी में 7 मंजिला आवास‚ दो साल में बनकर होगा तैयार
वाराणसी, 19 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को वाराणसी आगमन के दौरान दासेपुर गांव में प्रधानमंत्री आवासीय योजना (शहरी) के तहत बने भवन का भी उद्घाटन किये थे। अब यहीं से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर दूसरा प्रधानमंत्री आवास बनाए के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वीडीए के अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना (शहरी) के तहत हरहुआ ब्लाक के धनेसरी गांव में आवास बनेगा। पीपीपी मॉडल के तहत बनाए जाने वाले इस भवन में कुल 100 आवास बनकर तैयार होंगे।

निर्माण कंपनी द्वारा तैयार किया जा रहा है डीपीआर
धनेसरी में प्रधानमंत्री आवास बनवाने के लिए वीडीए ने निजी निर्माण कंपनी रोमा बिल्डर के साथ समझौता किया है। कंपनी द्वारा डीपीआर तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि डीपीआर तैयार हो जाने के बाद यहां पर काम प्रारंभ हो जाएगा। यहां एक आवास में दो कमरों के साथ ही किचन, एक शौचालय और बालकनी की सुविधा रहेगी। वहीं खेलकूद के मैदान, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, फायर फाइटिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और लिफ्ट आदि की सुविधाएं भी रहेंगी।
11 हजार वर्गमीटर भूमि में दो वर्ष में तैयार होगा आवास
वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन का कहना है कि धनेसरी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीपीपी मॉडल पर सात मंजिला आवास बनवाया जाएगा। 11 हजार वर्ग मीटर भूमि में बनने वाला यह आवास दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। एक आवास का क्षेत्रफल 26.77 वर्ग मीटर रहेगा तथा हर फ्लैट के साथ दो पहिया वाहन पार्किंग सुविधा भी दी जाएगी। वहीं इस प्रोजेक्ट पर 27 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान रोड की भी सुविधा मिलेगी।

कुरहुआ में तेजी से चल रहा है कार्य
प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत दासेपुर में 608 आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं कुरहुआ में भी 200 बनवाया जा रहे हैं। यहां पर आवास निर्माण का कार्य अंतिम दौर में है। दासेपुर में तैयार हुए प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को भवनों का स्वामित्व सौंपने के लिए पिंडरा तहसील में रजिस्टर्ड अनुबंध कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद कुछ दिनों में सभी लाभार्थियों को स्वामित्व संबंधित कागजात सौंप दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - 'प्रेम रोग' दूर करने बेटी को ले गए झाड़-फूंक कराने, घर पहुंची तो खुली 'बाबा' की पोल












Click it and Unblock the Notifications