UP News: आराम करते समय हेरिटेज विद्युत पोल से टकराया पैर, करंट लगने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत

UP News varanasi:वाराणसी जिले के सिगरा थाना अंतर्गत रमाकांत नगर कॉलोनी में करंट लगने से दोनों भाइयों की मौत हो गई। भाइयों की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर जमकर हंगामा किया।

UP Varanasi News: वाराणसी जनपद के सिगरा थाना अंतर्गत रमाकांत नगर कॉलोनी में गुरुवार को हेरिटेज पोल में करंट उतरने के चलते दो भाई उसकी चपेट में आ गए। विद्युत करंट की चपेट में आने से दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई उसके बाद गुस्साए लोगों ने दोनों भाइयों का शव सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया।

इस दौरान लोगों द्वारा लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मुआवजे की मांग की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और काफी समझाने के बाद किसी तरह जाम लगाने के साथ ही धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया गया।

two-brothers-no-more-due-to-electrocution-in-heritage-electric-pole-in-varanasi-up

उसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों के शव को कब्जे में लिया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और लोगों द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

जानकारी अनुसार बिहार के खगड़िया बेगूसराय के रहने वाले 35 वर्षीय अनिल साहनी और 40 वर्षीय छोटू साहनी बनारस में ठेला गाड़ी चलाते थे। मौजूदा समय में दोनों भाई अपने परिवार के साथ वाराणसी के सिगरा इलाके के रमाकांत नगर कॉलोनी में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को सायंकाल दोनों भाई अपना काम करने के बाद कॉलोनी में पहुंचे इस दौरान दोनों ठेला गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ी करके पटरी पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई अनिल साहनी का पैर हेरिटेज पोल से टकरा गया।

हेरिटेज पोल में पहले से ही करंट उतर रहा था ऐसे में अनिल साहनी उसकी चपेट में आ गया। अपनी आंखों के सामने भाई को करंट की चपेट में आता हुआ देखकर छोटू साहनी उसे बचाने के लिए पहुंचा इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान लोगों ने फोन करके विद्युत आपूर्ति बंद कराया।

विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद लोग उनके पास पहुंचे और दोनों को तत्काल अस्पताल में लेकर गए जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों द्वारा दोनों के मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन दोनों के शव को लेकर रमाकांत नगर कॉलोनी में पहुंचे और सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिए।

विद्युत करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत और लोगों द्वारा जाम लगाकर प्रदर्शन करने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली सिगरा थाने की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने उसके बाद एसीपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा आरोपी विद्युत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक भाइयों के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की जा रही थी।

बाद में पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया उसके बाद मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के बाद रमाकांत नगर कॉलोनी में सायं काल तक लोगों के बीच विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+