एडीजी जोन वाराणसी का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैक, नाम की जगह हैकर ने लगा दिया कॉमा और...
एडीजी जोन वाराणसी के ट्विटर अकाउंट को रात में हैकरों ने बनाया निशाना, एडीजी जोन वाराणसी के नाम की जगह लिख दिए कॉमा
वाराणसी, 23 अगस्त: वाराणसी के एडीजी जोन का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैकरों द्वारा आज हैक कर लिया गया है। अकाउंक पर लगा प्रोफाइल फोटो डिलीट करने के साथ ही ऑनलाइन गेम से संबंधित पोस्ट को रीट्वीट किया गया है। वहीं अकाउंट हैक होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि आईटी टीम से बात किया गया है और ट्विटर को भी मेल किया गया है। कहा गया कि रिकवर करने का प्रयास जारी है, जल्द ही अकाउंट रिकवर कर लिया जाएगा।

दर्जनभर पोस्ट किए गए रिट्वीट
टि्वटर अकाउंट द्वारा भोर में ही दूसरे अकाउंट के पोस्ट को रिट्वीट किया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आज कल सुबह 3:30 या 4:00 बजे के बाद अकाउंट को हैक किया गया है। अकाउंट हैक किए जाने के बाद हैकर द्वारा सबसे पहले आरटीएफकेटी के इमेज और करीब 4 फोटो अपलोड किए गए। उसके बाद हैकर द्वारा अलग-अलग गेमिंग अकाउंट द्वारा पोस्ट किए गए दर्जनभर पोस्ट रिट्वीट किए गए हैं, सभी गेम से ही संबंधित हैं।

96 हजार से अधिक लोग करते हैं फॉलो
वाराणसी जोन में वाराणसी ग्रामीण समेत आस-पास के 10 जिले आते हैं। ट्विटर पर एडीजी जोन वाराणसी को 96 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। ऐसे आज सुबह एडीजी जोन का ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट हैक किए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। एडीजी जोन राम कुमार ने बताया कि आईटी टीम द्वारा अकाउंट को रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उसे रिकवर कर लिया जाएगा।

आरटीएफकेटी कंपनी से जुड़े पोस्ट रिट्वीट
हैकर्स द्वारा अकाउंट हैक किए जाने के बाद सबसे पहले चार फोटो पोस्ट किए गए है। इसके अलावा आरटीएफकेटी कंपनी से जुड़े पोस्ट को ही रिट्वीट किया गया है। आरटीएफकेटी कंपनी एक डिजिटल फैशन कंपनी है। इस कंपनी द्वारा वर्चुअल स्नीकर्स बनाए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications