Varanasi News : भाई के सामने ट्रैक्टर ने बहन को कुचला, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में लगा दी आग
वाराणसी के सिधौरा थाना क्षेत्र के झंझौर गांव में सोमवार सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गयी। छात्रा अपने भाई के साथ स्कूल जा रही थी। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी।

Varanasi जिले के सिंधोरा थाना क्षेत्र के झंझौर गांव में सोमवार सुबह स्कूल जा रही 9 वर्षीय की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। कुचले जाने के चलते घटनास्थल पर ही छात्रा की मौत हो गई। वहीं घटना के दौरान उसका बड़ा भाई बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर और ट्राली में आग लगाने के साथ ही सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और समझा-बुझाकर सड़क जाम कर रहे लोगों को शांत कराई।

बहन को स्कूटी से लेकर स्कूल जा रहा था भाई
जानकारी अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी ओमप्रकाश पटेल का पुत्र यशवंत पटेल (18) अपनी छोटी बहन श्वेता पटेल(9) को स्कूटी पर बैठा कर उसके स्कूल में छोड़ने जा रहा था। यशवंत उसे लेकर झंझौर गांव में पुलिया के समीप पहुंचा था उसी समय तेज रफ्तार का बालू लदा ट्रक पहुंचा और स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद यशवंत अपने बाएं तरफ गिर गया जबकि उसकी बहन स्कूटी से गिरने के बाद ट्रैक्टर के नीचे चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि छात्रा के गिरने के बाद भी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर नहीं रोका और छात्रा को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। ऐसे में घटनास्थल पर ही श्वेता पटेल की मौत हो गई। वहीं बहन की मौत के बाद उसे देखकर उसका भाई यशवंत बदहवास हो गया।

मुआवजे की मांग करते हुए लगा दिए जाम
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि यदि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर रोक दिया होता तो छात्रा की मौत नहीं हुई होती। लोगों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले करने के साथ ही सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद सिंधोरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं जब लोगों को पता चला कि ट्रैक्टर मालिक राजपुर का रहने वाला है तो गुस्साए लोग उसके घर पहुंच गए और वहां भी कहासुनी करने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद एसीपी अमित पांडेय और फूलपुर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। बाद में किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। हालांकि करीब 4 घंटे तक झंझौर-मंगारी मार्ग पर जाम लगा रहा।

लापरवाही पूर्वक चलते हैं ट्रैक्टर चालक
स्थानीय लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि वर्तमान समय में क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। मिट्टी, ईंट और बालू लदे ट्रैक्टर लेकर ट्रैक्टर चालक लापरवाही पूर्वक चलाते हैं। इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं और शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती है। थानाध्यक्ष सिंधोरा ने बताया कि ट्रैक्टर के धक्के से छात्रा की मौत हुई है। आक्रोशित लोगों ने जाम लगाया था जिसे समाप्त करा दिया गया। मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक और विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications