वाराणसी में 100 दिनों में रिकार्ड एवं बेमिसाल विकास और निर्माण कार्य कराए गए - जयवीर सिंह

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा वाराणसी में सरकार की 100 दिनों की गिनाई गई उपलब्धियां

वाराणसी, 04 अगस्त : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे हो जाने और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाए। वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इन 100 दिनों में रिकॉर्ड एवं बेमिसाल विकास और निर्माण कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप जनकल्याणकारी एवं जन हितकारी लाभार्थी प्रति योजनाओं को मूर्त रूप देते हुए लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

130 में से 97 बिंदुओं पर किया गया कार्य

130 में से 97 बिंदुओं पर किया गया कार्य

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी द्वारा जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र की 130 बिंदुओं में से 97 बिंदुओं पर 100 दिनों में क्रियान्वयन किया गया है। यह योगी सरकार 2.0 की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी दौरे के समय 18 सौ करोड़ की कुल 43 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। जिसमें 553.76 करोड़ की लागत से 30 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1220.58 करोड़ की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

पीएम स्वनिधि योजना का लोगों को मिल रहा है लाभ

पीएम स्वनिधि योजना का लोगों को मिल रहा है लाभ

उन्होंने कहा कि जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा 645 प्रधानमंत्री शहरी आवासों के सापेक्ष 995 आवासों को पूरा किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वर्ण भी योजना के बारे में उन्होंने कहा कि प्रथम लोन वितरण के लक्ष्य 550 के सापेक्ष 550 लाभार्थियों को तथा द्वितीय लोन वितरण के लक्ष्य एक 861 के सापेक्ष सभी 861 लाभार्थियों को लोन वितरित किया गया। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह, रिवाल्विंग फंड वितरण, नया सवेरा योजना और पशुपालन विभाग द्वारा भी चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में और उनसे लाभान्वित होने वाले लोगों के बारे में उन्होंने जानकारी दिया।

 सड़कों का हुआ निर्माण लोगों को मिल रहा लाभ

सड़कों का हुआ निर्माण लोगों को मिल रहा लाभ

उन्होंने यह भी कहा कि लोक निर्माण द्वारा 59.56 लाख की लागत से तीन संपर्क मार्ग एवं 3596.53 लाख की लागत से चार संपर्क मार्गों का चौड़ीकरण एवं 35.64 लाख से एक मार्ग की विशेष मरम्मत की गई। सड़कों के निर्माण और मरम्मत किए जाने से लोगों को आने जाने में काफी आसानी हो रही है। तालाबों का सुंदरीकरण, सोलर स्ट्रीट लाइट, विद्युत विभाग की योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी उन्होंने जानकारी दिया।

110480 लाभार्थियों का कराया गया उपचार

110480 लाभार्थियों का कराया गया उपचार

उन्होंने कहा कि वाराणसी जिले में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 110400 वर्षीय लाभार्थियों का उपचार कराया गया एवं 359127 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड भी बनवाया गया। वहीं उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए 18 वर्ष से ऊपर के 542424 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन, 15 वर्ष से ऊपर के 117932 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन, 12 वर्ष से ऊपर के 280688 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन एवं 27484 बच्चों और 24980 महिलाओं का नियमित टीकाकरण कराया गया।

पीएम किसान सम्मान निधि से 2.59 करोड़ किसान लाभान्वित

पीएम किसान सम्मान निधि से 2.59 करोड़ किसान लाभान्वित

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 2.59 करोड़ किसानों को 43397 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गई। वहीं उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को 19 मार्च 2017 से अब तक 176638 करोड रुपए का रिकॉर्ड भुगतान किया गया। वही फसली ऋण वितरण के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि 8 लाख कृषकों को 4635 करोड रुपए फसली ऋण वितरित किया गया। इसके अलावा किसानों के लिए चलाई जा रही है अन्य योजनाओं एलपीजी सिलेंडर बस स्टेशनों के सुंदरीकरण सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+