Chandauli में रास्ता विहीन सरकारी स्कूल, फिसल कर गिरी शिक्षिका का Video वायरल
Chandauli में रास्ता विहीन सरकारी स्कूल में मेड़ से पढ़ने आते हैं बच्चे, फिसल कर गिरी शिक्षिका का Video वायरल
चंदौली, 29 जुलाई : खेत की मेड़ और कीचड़ भरे रास्ते से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही शिक्षिकाओं का Video सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चों के साथ खेत की मेड़ से होकर स्कूल जा रही एक शिक्षिका का पैर फिसल जाता है और वह चींखते हुए गिर जाती है। वायरल वीडियो चंदौली जिले के सदर ब्लाक अंतर्गत मसौनी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर जाने के लिए अभी तक रास्ता नहीं बना है।

चप्पल हाथ में लेकर पहुंचते हैं स्कूल
मसौनी गांव में स्थित यह प्राथमिक विद्यालय चारों तरफ खेतों से घिरा हुआ है। बरसात के दिनों में इन खेतों में पानी भर जाता है। ऐसे में खेतों किनारे बने मेड़ से ही शिक्षकों और बच्चों का आवागमन होता है। कीचड़ में फिसलन से बचने के लिए शिक्षक और बच्चे चप्पल हाथ में लेकर विद्यालय पहुंचते हैं। शिक्षकों का कहना है कि रास्ता न होने के चलते कीचड़ युक्त रास्ते से आने जाने में स्कूल आने वाले बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस दौरान कीचड़ लग जाने से उनके कपड़े भी गंदे हो जाते हैं। ऐसे में बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीण अपनी भूमि देने को तैयार नहीं
शिक्षकों का कहना है कि रास्ता बनवाने के लिए ग्राम प्रधान और शिक्षा विभाग के शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी तक से शिकायत किया गया। विद्यालय बनने के बाद से ही रास्ते का निर्माण नहीं हुआ है। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी विद्यालय तक रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया। वहीं अपर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि विद्यालय के आसपास किसानों की भूमि है। किसानों से वार्ता की गई लेकिन रास्ते के लिए किसान अपनी भूमि देने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों द्वारा वार्ता की जा रही है, जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
vvvvvv












Click it and Unblock the Notifications