Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वाराणसी में दरोगा को गोली मारकर बदमाशों ने लूटी पिस्टल, आरोपी मौके से फरार

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर में मंगलवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने लक्सा थाने के दरोगा को गोली मार दी। इस दौरान दरोगा की सरकारी पिस्टल लूटकर बदमाश भाग निकले। सीने के दाहिने हिस्से में गोली लगने से दरोगा को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार तीन बदमाशों की तलाश में कमिश्नरेट पुलिस ने घेराबंदी की है।

The miscreants looted the pistol after shooting the inspector in Varanasi

बदमाश सरकारी पिस्टल लूटकर फरार
दरअसल प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सा थाना के उपनिरीक्षक अजय यादव का रोहनिया में एक निजी प्लाट है। शाम को वह उसी प्लाट पर किसी काम से जा रहे थे। शाम के समय वे जगतपुर नहर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आए तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए गाड़ी रोकी और जब तक दरोगा संभल पाते बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सीने के दाहिने हिस्से में गोली लगते ही अजय यादव अचेत हो गए। इसके बाद बदमाश उनकी सरकारी पिस्टल लूटकर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने घायल अजय यादव को अनंत अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान मौके पर एसपी ग्रामीण समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर टीमें दबिश दे रहीं हैं। घायल उपनिरीक्षक अजय यादव अस्पताल की ओटी में भर्ती हैं।
पुलिस का कहना है की यह एक गंभीर घटना है और पुलिस इसको पूर्ण गंभीरता से ले रही है। हमारी 5 टीमें जिसमे टेक्निकल टीमों ने भी घटनास्थल का जायजा कर लिया है। इस घटना के खुलासे के लिए हम प्रयासरथ है और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

The miscreants looted the pistol after shooting the inspector in Varanasi

हालत स्थिर या खतरे में?
उपनिरीक्षक अजय यादव की हालत पर पुलिस का कहना है कि इनकी हालत एकदम स्थिर है, किसी भी प्रकार का इनको जीवन का भय नहीं है। एक्सरे रिपोर्ट और सीटी स्कैन रिपोर्ट एकदम नार्मल आई है। लेकिन यह एक गंभीर घटना है। वहीं अनंत हॉस्पिटल के डॉक्टर का कहना है की गोली अजय यादव के सीने के दाहिने हिस्से में फेफड़े के बिलकुल नजदीक से गुजरी है, वाबजूद इसके फ़िलहाल उनकी कंडीशन स्टेबल है लेकिन अभी खतरे में ही माना जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+