CUET 2022 -BHU की 18 हजार सीटों की सूची 7 अक्टूबर को होगी जारी, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई आसान

BHU की 18 हजार सीटों की सूची 7 अक्टूबर को होगी जारी वहीं सीयूईटी अर्थात कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट देने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। छात्र अब बीएचयू की साइट पर NTA के रोल नंबर से सीधे आवेदन कर सकते हैं

वाराणसी, 22 सितंबर : सीयूईटी अर्थात कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट देने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। जो भी छात्र एनटीए अर्थात नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षा दिए हैं उन्हें अब BHU में रजिस्ट्रेशन के लिए साइन अप नहीं करना पड़ेगा। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट bhuonline.in के माध्यम से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी प्रवेश पत्र पर दिए गए एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज कर छात्र सीधे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऐसे में छात्रों को अब पहले की तरह साइनअप करते समय अपने सभी जानकारियों को दर्ज नहीं करना होगा।

18 हजार सीटों के लिए अगले माह जारी होगी सूची

18 हजार सीटों के लिए अगले माह जारी होगी सूची

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी द्वारा ग्रेजुएशन के 18000 सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले बच्चों में से मेरिट के आधार पर चयनित बच्चों की सूची अर्थात प्रथम चक्र के परिणाम 7 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। सूची जारी किए जाने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ होगी जो अक्टूबर माह में ही पूरी कर ली जाएगी। काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद एक नवंबर से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग के लिए छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट bhuonline.in का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ई-मेल और वेबसाइट के जरिए किया जा रहा सूचित

ई-मेल और वेबसाइट के जरिए किया जा रहा सूचित

बीएचयू परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर एसके उपाध्याय के अनुसार ईमेल और वेबसाइट के जरिए करीब साढ़े सात लाख छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए सूचित किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों की पात्रता आदि जांच की जाएगी और जांच किए जाने के बाद सूची जारी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि वेबसाइट पर परीक्षा पात्रता मानदंड और अन्य जानकारियों का पीडीएफ भी अपलोड किया गया है, रजिस्ट्रेशन करने से पहले छात्र अपनी पात्रता चेक करने के बाद ही रजिस्ट्रेशन करें। उन्होंने यह भी कहा कि पात्रता पूरी न करने वाले लोगों की रजिस्ट्रेशन फीस वापस नहीं होगी और उनको काउंसलिंग के लिए भी नहीं बुलाया जाएगा।

इस तरह भर सकते हैं काउंसलिंग फॉर्म

इस तरह भर सकते हैं काउंसलिंग फॉर्म

  • bhuonline.in वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।
  • यहां student counselling portal 2022 को सलेक्ट करना होगा।
  • अब काउंसलिंग से संबंधित डैशबोर्ड खुल जाएगा।
  • इसमें उम्मीदवार को अपने पाठ्यक्रम वरीयता क्रम में भरना पड़ेगा।
  • यदि उम्मीदवार एनटीए द्वारा आयोजित सीयूईटी परीक्षा 2022 में उपस्थित नहीं हुए रहेंगे तो वरीयता पेज नहीं खुलेगा।
  • इसके बाद सभी विकल्पों को पूरी तरह भर दिए जाने के बाद आम को सबमिट करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+