तेज बहादुर का शराब-सिगरेट पीते वीडियो किसने किया वायरल, उन्होंने खुद बताया
Varanasi news, वाराणसी। बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने हाल ही में उनका शराब पीते वीडियो वायरल होने पर सफाई देते हुए कहा है कि यह 2017 का वीडियो है, जिसे अब वायरल किया जा रहा है। यह बीजेपी की साजिश है, बीजेपी ने पहले मेरा नामांकन रद्द करवाया उसके बाद वीडियो वार किया, अभी देखिए यह क्या-क्या करते हैं। हो सकता है यह मेरे नहाने का भी वीडियो वायरल कर दें।

तेज बहादुर ने बताया- किसने वायरल किया वीडियो
तेज बहादुर ने बताया कि ये वीडियो दिल्ली पुलिस के सिपाही पंकज शर्मा ने वायरल किया है और ये वीडियो भी उन्हीं के घर का है, अब ये इतनी नीचता पर उतर आए हैं, किसी का सहयोग करो वही पीठ में छुरा भोंक रहे हैं। दूसरे मनोहर लाल हैं, जिनके बुरे समय में मैंने मदद की, आज ये हमें ब्लैकमेल करना चाह रहे हैं। तेज बहादुर ने कहा कि जितने वीडियो बनाना है बना लो हमें किसी का डर नहीं है, क्योंकि हम अपनी जगह सही हैं।
ये भी पढ़ें:- वाराणसी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
तेज बहादुर यादव ने वाराणसी संसदीय सीट से नामांकन रद्द होने पर चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया है। तेज बहादुर ने बताया कि उनके वकील ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सोमवार की शाम तक नतीजे सामने होंगे।तेज बहादुर ने कहा कि भाजपा वाले कितनी भी साजिश रच लें, हम डरने वाले नहीं हैं। मोदी जी देख लें 23 मई को यहां से प्रधानमंत्री जब दूसरा आएगा तब पता लगेगा कि इनके कितने वीडियो आते हैं, ये हम बताएंगे इनको।

शालिनी यादव के लिए कैंपेनिंग कर रहे हैं तेज बहादुर
बता दें, तेज बहादुर ने पीएम मोदी को चुनौती देने के लिए 29 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया था, लेकिन जांच के बाद चुनाव आयोग ने इसे रद्द कर दिया। तेज बहादुर गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव का समर्थन करने का ऐलान कर चुके हैं और लगातार काशी में शालिनी यादव के लिए डोर-टू-डोर कैंपेनिंग कर रहे हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications