Varanasi News: गुजरात में था टैंकर और बनारस में कट गया चालान, सीसीटीवी देख वाहन मालिक के उड़ गए होश
वाराणसी में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गाड़ी चलाने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में वाहन स्वामी द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Varanasi जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वाराणसी के लंका थाना अंतर्गत डाफी टोल प्लाजा पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहनों को पास कराए जाने के मामले में एक वाहन स्वामी द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। वाहन स्वामी का आरोप है कि उसका टैंकर गुजरात में था इस दौरान वाराणसी डाफी टोल प्लाजा पर उसके वाहन का चालान कट गया। जांच करने पर पता चला कि उसके नंबर से कोई दूसरा टैंकर भी चल रहा है।

चालान कटते ही आया मैसेज
दरअसल, मथुरा जिले के कौलाहर निवासी प्रेमपाल चौधरी ने पुलिस काे दिए तहरीर में बताया कि उनका टैंकर एलपीजी गैस लेकर वाराणसी गुजरात रूट पर चलता है। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को उनका टैंकर एलपीजी लेकर गुजरात में था। वाहन में जीपीएस लगे होने के चलते उनको उनके वाहन की पूरी लोकेशन मिलती रहती है। इधर 16 जनवरी को ही उनके टैंकर का चालान वाराणसी के डाफी टोल प्लाजा पर हो गया। वाहन का चालान होने के बाद प्रेमपाल परेशान हो गए और उन्होंने जब जीपीएस से अपने टैंकर की लोकेशन देखे तो टैंकर गुजरात में ही था। ऐसे टोल प्लाजा पर पहुंचकर शिकायत किए।

फर्जी नंबर प्लेट के चलते हुए चालान
परेशान वाहन स्वामी द्वारा जब टोल प्लाजा के कर्मचारियों से बात की गई और बताया गया कि उनका टैंकर गुजरात में है तो टोल कर्मी भी हैरान रह गए। बाद में जांच पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पता चला कि प्रेमपाल के वाहन नंबर का इस्तेमाल किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। उसी रजिस्ट्रेशन नंबर को लगाकर दूसरा टैंकर चल रहा है। ऐसे में उस वाहन का चालान कटने पर मैसेज प्रेमपाल के मोबाइल पर चला आया। इस मामले में प्रेमपाल ने जब जानकारी हासिल की तो पता चला कि वाराणसी का रहने वाला कार्तिक नामक व्यक्ति उनके रजिस्ट्रेशन नंबर का दुरुपयोग कर रहा है।

मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
इस मामले में भुक्तभोगी वाहन स्वामी प्रेमपाल चौधरी की तहरीर पर लंका थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। इंस्पेक्टर लंका बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि वाहन स्वामी द्वारा तरबूज दिया गया था तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एक ही नंबर से दूसरा वाहन जलने के मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा भी चल रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications