The Kerala Story को टैक्स फ्री करने पर संत समाज ने जताई खुशी, बोले- सभी को देखनी चाहिए यह फिल्म
द केरला स्टोरी फिल्म को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। ऐसे में काशी में संत समाज द्वारा इसे लेकर खुशी जाहिर की गई है।

The Kerala Story फिल्म को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने के बाद अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती और काशी के अन्य संतों द्वारा खुशी जाहिर की गई। संतो ने कहा कि देश के सभी लोगों को या फिल्में देखनी चाहिए।
स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि द केरला स्टोरी फिल्म को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है, जिसके लिए अखिल भारतीय संत समिति उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देती है।
उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में सवाल किया कि हम जानना चाहते हैं कि यह दोहरी मानसिकता और दोहरा मापदंड कब तक चलेगा।
आगे उन्होंने बताया कि कश्मीर फाइल, द केरला स्टोरी, ताशकंद फाइल यह वो फिल्में है, जिनके द्वारा भारत में हिंदू समाज पर होने वाले अत्याचारों से रूबरू कराया गया है। इन फिल्मों को भारत के लोगों और खासकर हिंदू समाज के लोगों को जरूर देखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश में बालिकाओं का अपहरण हो जाता है और कई ऐसी बालिकाएं होती हैं, जिनका अपहरण होने के बाद मुकदमा दर्ज करने के बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाती है।
इस बात को केंद्र में रखकर संत समाज द्वारा चिंतन और मनन किया जा रहा है। संत समाज द्वारा लोगों को सुझाव दिया जा रहा है कि इस फिल्म को देखने के साथ ही लोगों को इस फिल्म को देखने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications