मोदी की काशी रैली आज, लेकिन बारिश बनी बाधा, जगह-जगह जल-जमाव
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर जाने वाले हैं, लेकिन उनके इस महत्वपूर्ण दौरे के लिए बारिश बाधा बनी हुई है। सुबह से ही वाराणसी में मूसलाधार बारिश हो रही है। सड़कों पर जगह-जगह पानी नज़र आ रहा है।

पीएम मोदी जहां रैली करने वाले हैं वहां भी काफी पानी जमा हो गया है। हलांकि मोदी की रैली के लिए पंडाल वाटरप्रूफ बनाया गया है, लेकिन जल-जमाव की वजह से लोगों के पहुंचने के आसार कम ही दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा ने रैली की तारीख मौसम विभाग से बातचीत कर तय की गई थी लेकिन उसकी भविष्यवाणी भी ग़लत निकली।
हलांकि ये कोई पह ला मौका नहीं है जब पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बारिश की वजह से खराब हुआ हो। इससे पहले भी वो 28 जून को वाराण सी जाने वाले थे, लेकिन भारी बारिश के चलते उनका वो दौरा रद्द भी रद्द हो गया था।
अब तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक मोदी आज दोपहर तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे। वाराणसी पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत उत्तरप्रदेश के मुख़्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे जो ख़ासतौर पर कल लखनऊ से यहां पहुंचने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications