काशी में PM मोदी पर बरसीं प्रियंका, बोलीं- लखनऊ आए, लखीमपुर नहीं जा सकते किसानों के आंसू पोंछने के लिए?

वाराणसी, 10 अक्टूबर: वाराणसी में अयोजित कांग्रेस की 'किसान न्याय रैली' में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आड़े हाथों लिया। प्रियंका ने कहा, ''यहां (यूपी) के मुख्यमंत्री मंच पर बैठे हुए उस मंत्री (गृह राज्य मंत्री) का बचाव कर रहे हैं, जिसके बेटे ने ऐसा काम (लखीमपुर खीरी की घटना) किया है। जो प्रधानमंत्री लखनऊ आ सकते थे, वो दो घंटे की दूरी पर लखीमपुर नहीं जा सकते उन किसानों के आंसू पोंछने के लिए?''

Priyanka Gandhi in varanasi said PM came to lucknow but couldnt go to lakhimpur kheri

Recommended Video

    Varanasi में Priyanka Gandhi, Lakhimpur Kheri मुद्दे पर सरकार को घेरा | वनइंडिया हिंदी

    प्रियंका ने कहा कि देश के किसानों ने 9-10 महीनों से एक आंदोलन जारी रखा है, लगातार आंदोलन चल रहा है। 600 से ज्यादा किसान शहीद हुए हैं। ये आंदोलन इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि यह जानते हैं यह सरकार के बनाए जो तीन काले कानून हैं, उनके खेत, उनकी आमदनी, उनके फसल सब उद्योगपतियों के कब्जे में जाने वाली है। जो सेब पहले 88 रुपए किलो किसान बेच रहे थे अब वह 70 रुपए किलो बेचा जा रहा है, क्योंकि उनके फैंस की फसल की कीमत खरबपति तय कर रहे हैं।

    प्रियंका ने आगे कहा, आंदोलन कर रहे किसानों को प्रधानमंत्री ने आंदोलन जीवी भी कहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि उत्तर प्रदेश आओगे तो सुधार देंगे, यह भाषा क्या शोभा देती है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश-देश घूम रहे हैं, लेकिन उनको किसानों से मिलने का फुर्सत नहीं।

    प्रधानमंत्री जी उत्तर प्रदेश से हैं लेकिन क्या वह जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में आवारा पशु की कितनी बड़ी समस्या है हर आधा-आधा किलोमीटर पर आवारा पशु बैठे हैं मैंने देखा है। किसानों की बिजली के दाम तीन बार बढ़ा चुके हैं, क्या नरेंद्र मोदी ने देखा है? क्या प्रधानमंत्री जी ने देखा है कि किसानों को कितनी बिजली मिल रही है? प्रदेश का हर परिवार त्रस्त है।

    प्रदेश की जनता नाराज, आक्रोशित है क्योंकि जिस समय लोगों की आय घट रही है उस समय प्रधानमंत्री जी के उद्योगपति मित्रों की आमदनी बढ़ रही है। नौकरी नहीं है, बेरोजगारी बढ़ रही है और इस सरकार ने आप के ऊपर और आक्रमण किए कभी जीएसटी कभी नोटबंदी और करोना के समय हर एक देश में जहां जहां मार पड़ी वहां की सरकार ने राहत दी ,लेकिन यहां पर सरकार ने राहत नहीं दी।

    'अपने लिए 16000 करोड़ रु के दो जहाज लिए और एयर इंडिया बेच दी'

    देश के तमाम सार्वजनिक उपक्रम इन के उद्योगपति मित्रों को बेच दिए गए। प्रियंका ने कहा, आपको मालूम है प्रधानमंत्री ने अपने लिए दो हवाई जहाज खरीदे? आप बताइए कितने के हवाई जहाज, आपको मालूम है, सब पता है एक हवाई जहाज 8000 करोड़ का है दो हवाई जहाज खरीदे यानी 16000 करोड़ रुपए। और इस देश की एयर इंडिया कितने रुपए में बेची 18000 करोड़ रुपए में। अपने लिए 16000 करोड़ रुपए के दो जहाज लिए और देश की एयर इंडिया बेच दी।

    देश में हर एक आदमी असुरक्षित है: प्रियंका

    प्रियंका ने कहा, इस देश में टीवी चैनलों पर बताया जाता है कि हम सब सुरक्षित हैं, लेकिन सच्चाई यह है इस देश में हर एक आदमी असुरक्षित है। सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार सुरक्षित है, प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं उनके मंत्री सुरक्षित हैं और उनके खरबपति उद्योग मित्र सुरक्षित हैं। बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर प्रचार किया जा रहा है, लेकिन सच्चाई क्या है आप जानते हैं। प्रियंका ने कहा, क्या आप की फसलों का उचित दाम मिलता है? क्या आपके बच्चों की पढ़ाई की फीस आ पा रही है?

    चुनाव नहीं, देश को बचाने की बात है: प्रियंका

    प्रियंका ने कहा, आप जानते हैं अभी चुनाव की बात नहीं है, देश को बचाने की बात है। यह देश भाजपा के उनके मंत्रियों के उनके प्रधानमंत्रियों की जागीर नहीं है यह देश आपका देश है, इस देश को कौन बचाएगा? इस देश को अगर आप जागरूक नहीं बनेंगे समझदार नहीं बनेंगे, आप इनकी राजनीति में उलझ आएंगे तो आप ना अपने देश को बचा पाएंगे ना अपने आपको बचा पाएंगे। आप किसान हो इस देश की आत्मा हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+