बीएचयू में छात्रा को बुलाकर रात में छेड़खानी, अश्लील हरकत करने वाला हवलदार गिरफ्तार

वाराणसी, 12 फरवरी: शहर के लंका थाना क्षेत्र के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया जिसके बाद प्रशासन से लेकर यूनिवर्सिटी तक में चर्चा का माहौल गर्म है। दरसअल बीए थर्ड ईयर की पीड़ित छात्रा ने एनसीसी के हवलदार मनोज कुमार पर आरोप लगाया है कि उसने देर रात नोट्स देने के बहाने मुझको बुलाया और सुनसान जगह पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा। पहले तो हवलदार की इस हरकत को देख छात्रा ने विरोध दर्ज कराया लेकिन जब हवलदार ने अपनी हद पार करना शुरू किया तो पीड़ित छात्रा शोर मचाने लगी। शोर करने पर आरोपी हवलदार भागा लेकिन वहीं तैनात बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी हवलदार मनोज कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

Policeman caught in molestation case in BHU near girls hostel

कैम्पस के गर्ल्स हॉस्टल के पास ही घटना
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बीए थर्ड ईयर की छात्रा जो एनसीसी कैडेट भी है, उसे नवीन गर्ल्स हॉस्टल के समीप देर रात हवलदार मनोज कुमार ने बुलाया और बातचीत में उलझा कर टहलते हुए उसे हॉस्टल से आगे सुनसान जगह पर ले जाने लगा। जैसे ही मनोज को आभास हुआ कि यहां आस-पास कोई नहीं देखने वाला है, उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। लेकिन गर्ल्स हॉस्टल के आसपास तमाम पुरानी घटनाओं को लेकर अधिक संख्या में प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। छात्रा का शोर सुनते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी दौड़ते हुए आए और उन्होंने मनोज को पकड़ लिया। पहले तो मनोज को प्रॉक्टोरियल बोर्ड के ऑफिस ले जाया गया। जिसके बाद यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को सूचना देने के साथ-साथ लंका थाने को सूचना दी गई, और देर रात पुलिस आरोपी मनोज को अपने साथ लंका थाने ले गई।

मिलेगी कठोर सजा
छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार हुए एनसीसी के हवलदार मनोज कुमार के गिरफ्तार किए जाने के बाद डीसीपी काशी जोन रामसेवक गौतम ने बताया कि प्राक्टोरियल बोर्ड की सूचना पर लंका थाने की फोर्स कैम्पस से आरोपी को हिरासत में लेकर अपने साथ ले आई, और साथ ही साथ पुलिस ने घटनास्थल का भी मुआयना किया है। तथ्य पाए जाने पर छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराने के बाद आज आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। छात्रा के बयान और साक्ष्य के आधार पर आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के लिए पैरवी भी की जाएगी और उसे कठोर सजा भी दिलाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+