दरोगा ने युवक को लाठी मारते हुए बनाया TikTok वीडियो, वायरल होने के बाद एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में इन दिनों यूपी पुलिस के एक दरोगा का टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दरोगा एक युवक को सिंघम फिल्म के गाने पर दौड़ाकर पाइप से मार रहे हैं। यह वायरल वीडियो मंडुवाडीह थाने के लहरतारा चौकी इंचार्ज अजय यादव का बताया जा रहा है। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच के बाद संबंधित दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

police sub inspector beating man in varanasi

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में दरोगा अजय देवगन की सिंघम फिल्म के गाने पर चलते नजर आ रहे हैं। दरोगा का ये वीडियो शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है ओर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जब टिक टॉक का वीडियो वायरल हुआ तो अफसरों तक बात पहुंच गई और फिल्म बनारस के इस दरोगा पर जांच बैठ गई है। वहीं, इस प्रकरण में चौकी इंचार्ज अजय यादव ने कहा, 'मैं कभी टिक टॉक ऐप प्रयोग नहीं करता। न ही वह वीडियो मेरी आईडी या मोबाइल से बना है।' इस संबंध में एक युवक को पकड़ा गया है। वीडियो लॉकडाउन की शुरुआत में भीड़ को हटाते समय का बना हुआ लग रहा है।

Recommended Video

    Viral Video : सिंघम की धुन पर लीठाचार्ज , दरोगा साहब का Tiktok Video Viral | वनइंडिया हिंदी

    बता दें, जिस युवक को पुलिस ने पकड़ा है, उसका नाम दीपक है। दीपक ने बताया कि, लॉकडाउन के समय चाय की दुकान पर बहुत भीड़ लगी थी। दरोगा अजय यादव ने भीड़ को हटाने के लिए लाठी पटका था। बहुत लोग वीडियो बना रहे थे। मैंने भी उसी समय बनाया था। लेकिन वायरल मैंने नहीं किया था। पता नहीं टिक टॉक से कैसे वायरल हो गया। मेरा इसमें कोई दोष नही है। आपको बता दें कि इससे पहले वाराणसी के चौबेपुर थाने पर तैनात सेकंड अफसर दरोगा का 2 मई को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दरोगा हर्ष भदोरिया सिंघम स्टाइल में अपना वीडियो बनाकर टिकटॉक के स्टार बने थे। उन्होंने वर्दी में होकर सरकारी एके-47 के साथ टिक टॉक वीडियो बनाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+