काशी में रोड शो के दौरान भीड़ में फंस गया निरहुआ का रिक्शा, इंस्पेक्टर ने खींचा
Varanasi news, वाराणसी। आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ ने गुरुवार को पीएम मोदी के वोट अपील करने काशी पहुंचे। रोड शो के दौरान वह फिल्मी अंदाज में अपनी फॉर्च्यूनर से उतर कर रिक्शा चलाने लगे। हांलाकि, भीड़ की वजह से वह जाम में फंस गए। इस पर वहां मौजूद कैंट इंस्पेक्टर ने अपने साथी पुलिसकर्मियों की मदद से खुद रिक्शा खींचना पड़ा।

शायराना अंदाज में विपक्ष पर साधा निशाना
निरहुआ ने कहा कि काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उत्साह जोरों पर है। प्रधानमंत्री मोदी दोबारा दिल्ली की सत्ता पर बैठने वाले हैं। शायराना अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 'वायरल जोरो से वायरल कर दो जोरो से-पहले लड़े थे गोरों से-अब लड़ना है चोरों से।'
ये भी पढ़ें:- वाराणसी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

निरहुआ बने रिक्शावाला
रोड शो को भव्य बनाने के लिए भारी संख्या में रिक्शे वालों को भी बुलाया था। समर्थकों की भीड़ और उत्साह को देखते हुए दिनेश लाल फिल्मी अंदाज में अपनी लग्जरी गाड़ी से उतरे और खुद 'निरहुआ रिक्शावाला' बन गए। समर्थकों की मांग पर निरहुआ बनारसी अंदाज में अपने सिर पर गमछा बांधा और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे।

इंस्पेक्टर को खींचना पड़ा निरहुआ का रिक्शा
रोड शो के दौरान निरहुआ जैसे ही रिक्शे पर सवाल हुए समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। निरहुआ का रिक्शा जाम में फंस गया, जिसके बाद उन्हें वहां से बाहर निकालने के लिए खुद वाराणसी के कैंट थाना प्रभारी विजय कुमार को अपने दल बल के साथ उनका रिक्शा खींचना पड़ा।
-
Uttar Pradesh Gold Price: ईद पर Lucknow-Agra समेत 8 शहरों में 24K-22K गोल्ड रेट क्या? कहां महंगा-कहां सस्ता? -
योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में त्योहारों से पहले सांप्रदायिक सद्भाव भंग करने के खिलाफ चेतावनी जारी की। -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी'












Click it and Unblock the Notifications