PM Visit Varanasi: जनसभा से पहले सीएम योगी एक्शन में, सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

PM visit Varanasi: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को काशी पहुंचे और अधिकारियों संग गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि आयोजन में किसी भी तरह की चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक हर पहलू पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों से कहा कि सभा स्थल पर आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी बुनियादी सुविधाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

pm visit varanasi cm yogi

सभा स्थल सेवापुरी के बनौली गांव में होने वाले इस बड़े आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने जमीनी तैयारियों का खुद जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह हमारा सांस्कृतिक और प्रशासनिक दायित्व है कि प्रधानमंत्री के आगमन को पूरी गरिमा के साथ संपन्न कराया जाए।

पीएम रूट पर ट्रैफिक नियंत्रण के निर्देश

सीएम योगी ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के रूट पर यातायात पूरी तरह नियंत्रित रहना चाहिए। कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगातार कार्य करता रहे। साथ ही, सभा स्थल के आसपास बारिश को ध्यान में रखते हुए जल निकासी की व्यवस्था पहले से कर ली जाए।

उन्होंने नगर निगम को निर्देशित किया कि महानगर में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलता रहे। वार्ड-वार समितियों का गठन कर सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से लेकर सभा स्थल तक स्वच्छता और सजावट में कोई कमी न हो।

बारीकी से हो सभी व्यवस्थाएं, छोटे पहलुओं पर भी हो ध्यान

सीएम योगी ने साफ कहा कि सभा स्थल पर पेयजल, टॉयलेट, पार्किंग जैसी हर छोटी-बड़ी सुविधा समय रहते सुनिश्चित की जाए। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग जनों के लिए अलग से सुविधा केंद्र बनाए जाएं। कार्यक्रम की गरिमा के अनुसार प्रोटोकॉल का भी पालन हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन श्रावण मास में हो रहा है, इसलिए यह केवल राजनीतिक नहीं, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम भी है। माहौल को शांतिपूर्ण और भक्तिमय बनाए रखने की सामूहिक जिम्मेदारी हर प्रशासनिक इकाई की है।

अफसरों ने दी तैयारियों की रिपोर्ट

समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने प्रजेंटेशन के जरिए पीएम दौरे को लेकर अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। वहीं, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा, कानून व्यवस्था, पार्किंग और सभा स्थल के इंतजामों का ब्योरा मुख्यमंत्री को सौंपा।

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोकार्पण व शिलान्यास से जुड़ी सभी परियोजनाओं की औपचारिकताएं समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम में कोई अड़चन न आए।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी काशीवासियों के लिए गौरव का क्षण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+