मेयर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, काशी की अर्थव्यवस्था को चलाने में माता गंगा का बहुत बड़ा योगदान
मेयर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, काशी की अर्थव्यवस्था को चलाने में माता गंगा का बहुत बड़ा योगदान
वाराणसी, 17 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिक के जरिए हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि काशी की अर्थव्यवस्था को चलाने में माता गंगा को बहुत बड़ा योगदान है। हम सभी को अपने शहरों की नदी के प्रति एक संवेदनशील अप्रोच अपनानी होगी। बता दें, इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे।

पीएम के संबोधन से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में काशी ने विकास के नए मापदंड स्थापित किए। 7 वर्ष पहले जो लोग काशी आए वो आज काशी को नहीं पहचानते क्योंकि 2014 के पहले काशी में बिना किसी प्लान के केवल अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए जो विकास होते थे वो यहां के जनजीवन की व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर देते थे।
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी हाल में जब मैं काशी में था तब मैंने कहा था कि काशी का विकास पूरे देश के लिए विकास का एक रोडमैप बन सकता है। हमारे देश में ज़्यादातर शहर पारंपरिक शहर ही हैं, पारंपरिक तरीके से ही विकसित हुई है। आधुनिकीकरण के इस दौर में हमारे इन शहरों की प्राचीनता भी उतनी ही अहमियत है। कहा कि काशी के गंगा घाट पर दुनियाभर के पर्यटक आते हैं। काशी की अर्थव्यवस्था को चलाने में माता गंगा को बहुत बड़ा योगदान है।
हम सभी को अपने शहरों की नदी के प्रति एक संवेदनशील अप्रोच अपनानी होगी। पीएम ने आगे बोलते हुए कहा आपको तय करना चाहिए कि मेरे शहर की हर गली में हर बल्ब एलईडी हो। इससे नगर पालिका, महानगर पालिका के बिजली का बिल काफी कम हो जाएगा और रोशनी भी अच्छी मिलेगी। उस प्रकार से अपने शहर के हर घर में भी एलईडी बल्ब उपलब्ध हो, इससे मध्यम वर्ग के घरों में बिजली का बिल कम होगा।












Click it and Unblock the Notifications