रेप के आरोपी को कचहरी लेकर पहुंची पुलिस, लोगों ने जमकर की युवक की​ पिटाई

वाराणसी। यूपी में बच्चियों के साथ लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में गुस्सा उबाल पर है। वाराणसी में नाबालिग से रेप के आरोपी युवक को पुलिस कचहरी में मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने पहुंची तो कुछ युवक पर टूट पड़े। पुलिस के सामने ही उसकी पिटाई कर दी। पुलिस वाले एक छोर से आरोपी को बचाते तो दूसरा युवक दूसरे छोर से उसे पीटता रहा।

physical attack accused beaten up by people in court campus

क्या है पूरा मामला

वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को 11 साल की बच्ची से रेप की घटना सामने आई थी। गाजीपुर का रहने वाला आरोपी युवक वाराणसी के विशेश्वरगंज इलाके के एक निजी ट्रांसपोर्ट में काम करने के के सिलसिले में वाराणसी रहता है। शनिवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के राजमंदिर इलाके में एक किराए के मकान में रह रहा था। पीड़िता की मां ने बताया, मेरी बेटी मेरी बहन के घर गई हुई थी, वहां लोगों के घरों से कपड़े लेकर आने और उसके धुलाई का काम होता है। दोपहर में आरोपी युवक ने मेरी बहन की बड़ी बेटी और मेरी बेटी को कपड़ा देने के बहाने घर बुलाया। इसके बाद मेरी बेटी के साथ युवक ने जबरदस्ती की।बता दें, जानकारी होते ही पीड़ित परिजन युवक के पास पहुंचे और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के सामने युवक की पिटाई

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया था। सोवार को पुलिस आरोप युवक को कचहरी में मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने ले जा रही थी। इससे पहले वहां मौजूद कुछ लोग युवक पर टूट पड़े। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपी युवक की पिटाई कर दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को बचाया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+