Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वाराणसी में हो रही पशु-पक्षियों की काउंटिंग, गांव से लेकर शहर तक कर्मचारी कर रहे गिनती, जानें वजह

Varanasi, UP News: अगर आप भी पशु-पक्षी पालने के शौकीन हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। वाराणसी में पशु-पक्षियों की डिजिटल गिनती शुरू हो गई है और अगर आपने भी अपने घर में पशु-पक्षी पाल रखे हैं तो उनकी जानकारी गिनती करने वाली टीम को जरूर बताएं।

गिनती के बाद पशु-पक्षियों का डाटा भारत सरकार के डाटाबेस में दर्ज किया जाएगा। यह गिनती डिजिटल माध्यम से की जा रही है। इसके लिए शहर से लेकर गांवों तक गिनती के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है। वाराणसी के 100 वार्डों और 1310 गांवों में पशु-पक्षियों की गिनती की जाएगी।

pashu-pakshi-ki-janganana-in-varanasi

इस बात की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (पशु) डॉ. बीपी पाठक द्वारा बताया गया कि 21वीं राष्ट्रीय पशुधन गणना वाराणसी में बुधवार से प्रारंभ हो गई है। इस कार्य को करने के लिए 187 गणना करने वाले, 23 सुपरवाइजर और एक नोडल अवसर तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि गणना के दौरान गणना करने वाली टीम को पशु-पक्षियों की गणना करनी होगी तथा उनकी फोटो खींचकर भारत सरकार की संबंधित वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। इसके अलावा पशु-पक्षियों के मालिकों के बारे में भी विवरण भरना होगा।

प्रतिदिन इतने पशु पक्षियों की करेंगे गणना
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वाराणसी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पशु पक्षियों की गणना के लिए टीम बांट दी गई है। शहरी क्षेत्र में गणना करने वाले कर्मचारी एक दिन में 4000 और ग्रामीण क्षेत्र में गणना करने वाले कर्मचारियों को एक दिन में 3000 परिवार में पहुंचकर सर्वे करना होगा।

इसके लिए सभी कर्मचारी को ड्यूटी चार्ट दे दिया गया है। इस बारे में पशुपालन विभाग द्वारा पशु पक्षियों के मालिकों से अपील की गई है कि दरवाजे पर जब भी गणना करने के लिए टीम के कर्मचारी पहुंच रहे हैं तो उनका सहयोग करें। यदि आप किसी पशु पक्षी का पालन करते हैं तो उसका विवरण जरूर दर्ज कराएं।

इन पशु पक्षियों की हो रही गणना
गणना करने वाले पशु पक्षियों की लिस्ट भी तैयार की गई है। इसमें गाय, भैंस, बकरी, घोड़ा, गधा, भेंड़, और देसी विदेशी नस्ल के कुत्ते तथा पक्षियों में मुर्गी, बत्तख, तोता, तीतर, के साथ ही मुर्गे की कड़कनाथ और ककरैल आदि प्रजातियों के साथ ही अन्य पशु पक्षियों की भी गणना की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+