Varanasi News: गंगा नदी में नावों का संचालन तत्काल किया गया बंद, जानिए अचानक क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला
UP Varanasi News in Hindi: गंगा नदी में संचालित होने वाली नाव को मंगलवार सुबह में अचानक बंद कर दिया गया। गंगा की लहरों को देखते हुए एसीपी दशाश्वमेध द्वारा नाविकों को अस्थाई रूप से नौका संचालन बंद करने का आदेश दिया गया।

Varanasi में तेज हवाओं के चलते गंगा नदी में उठने वाली लहरों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार सुबह में नौका संचालन अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि तेज हवा के चलते गंगा में उठने वाली लहरों के कारण हादसा हो सकता है।
Recommended Video
दरअसल, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध द्वारा गंगा नदी में नाव संचालित करने वाले नाविकों को मंगलवार को आदेश दिया गया कि वाराणसी में हवा काफी तेज चल रही है और गंगा नदी में लहरें भी उठ रही हैं। ऐसे में कोई हादसा हो सकता है।
इस बात को ध्यान में रखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध द्वारा दिए गए आदेश के कारण नाविकों द्वारा गंगा नदी में नौका संचालन अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। फिलहाल गंगा नदी में नौका संचालन पूरी तरह बंद होने से वहां सन्नाटा पसरा हुआ है।
गंगा नदी में नाव संचालन करने वाले नाविक अपनी नौकाओं को गंगा नदी के किनारे बांध दिए हैं। वह गंगा नदी में नाव से भ्रमण करने के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों को नौका संचालन बंद होने के चलते मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
बलिया में हुए हादसे के बाद लिया गया संज्ञान: दरअसल, बलिया जिले में सोमवार की सुबह 8:00 बजे माल्देपुर स्थित संगम घाट पर मुंडन संस्कार के लिए नाव में बैठकर गंगा नदी पार करते समय नाव डूब गई थी। इस हादसे में 3 लोगों की डूबकर मौत हुई थी।
इसके अलावा इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे, जिन्हें बलिया के जिला अस्पताल और वाराणसी में उपचार के लिए रेफर किया गया था। अस्पताल में भर्ती के लोगों का उपचार चल रहा है। घटना के बाद जिले के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।
बलिया में हुई घटना के बाद अधिकारियों द्वारा जांच में यह संभावना जताई गई कि सोमवार की सुबह में हवा की दबाव और गंगा में उठने वाली लहरों के चलते यह नाव हादसा हुआ था। ऐसे में बलिया में हुए हादसे को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में भी ऐसा कदम उठाया गया है।
फिलहाल इस बारे में सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि इस समय गंगा में हवा का दबाव अधिक है। जिससे नौका संचालन के दौरान नौका पलट सकती है और कोई हादसा हो सकता है। ऐसे में किसी अनहोनी से बचने के लिए ऐसा निर्णय लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications