Varanasi Tent City: ओडीओपी व जीआई उत्पादों के लगेंगे स्टॉल, पर्यटक करेंगे खरीदारी
वाराणसी में टेंट सिटी का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है, टेंट सिटी में आने वाले पर्यटकों की खरीदारी के लिए टेंट सिटी के किनारे ओडीओपी और जीआई उत्पादों के स्टॉल लगेंगे। टेंट सिटी की आनलाइन बुकिंग भी प्रारंभ हो चुकी है।

Varanasi Tent City में ठहरने वाले पर्यटकों को वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध सामानों को खरीदने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए टेंट सिटी के समीप ओडीओपी अर्थात वन डिस्टिक, वन प्रोडक्ट और जीआई उत्पादों का स्टाल लगाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इस बारे में सूचना जारी करने के बाद इसे लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि वाराणसी में गंगा नदी के किनारे रेत पर बने टेंट सिटी में ठहरने के दौरान पर्यटकों को बनारसी खानपान और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की होगी बिक्री
टेंट सिटी में एक कलेक्टर के निर्माण कराने वाली कंपनी लल्लू जी एंड संस के ऑनर हिमांशु अग्रवाल द्वारा बताया गया कि टेंट सिटी में ठहरने वाले पर्यटकों में काफी संख्या में विदेशी सैलानी भी रहेंगे। ऐसे में देश-विदेश में वाराणसी समेत आसपास के जनपदों में तैयार होने वाले हैंडीक्राफ्ट की अच्छी खासी डिमांड रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए टेंट सिटी के समीप हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की बिक्री के लिए विचार विमर्श किया जा रहा है। स्टॉल लगवाया जाएगा और स्टाल के माध्यम से सामानों की बिक्री होगी। इसके पीछे यह भी तर्क है कि स्टाल लगाए जाने के बाद हैंडीक्राफ्ट सामानों के उत्पाद करने वाले लोगों को अच्छी कीमत मिल जाएगी और उनका व्यवसाय भी रफ्तार पकड़ेगा।

टेंट सिटी की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी का निर्माण
वाराणसी में गंगा नदी के पार रेत पर बन रही टेंट सिटी में ठहरने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन द्वारा टेंट सिटी के समीप 2 पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें टेंट सिटी वन और टेंट सिटी दो नामक दो पुलिस चौकियों को बनाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि टेंट सिटी में सुरक्षा के लिए बनाई जा रही पुलिस चौकी का प्रभारी निरीक्षक राकेश राय गौतम को बनाया गया है। यह भी बताया गया कि प्रत्येक चौकी पर एक उपनिरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल, 8 कांस्टेबल और 4 महिला कांस्टेबल की तैनाती की जाएगी। पुलिस द्वारा टेंट सिटी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टेंट सिटी में 24 घंटे पेट्रोलिंग भी की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि गंगा पर रेत पर सुनसान इलाका होने के चलते कोई अप्रिय घटना न घटने पाए ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती का फैसला लिया गया।

इस वेबसाइट पर हो रही टेंट सिटी की बुकिंग
बहुत से ऐसे लोग हैं जिनको टेंट सिटी की बुकिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में यदि आप भी टेंट सिटी में बुकिंग करके करना चाहते हैं या फिर टेंट सिटी के रेट लिस्ट के बारे में जानना चाहते हैं तो आप टेंट सिटी निर्माता कंपनी ने निरान की वेबसाइट Niran Tent city पर लॉगिन करके बुकिंग कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर टेंट सिटी के बारे में पूरी जानकारी दी गई है, इसके अलावा पैकेज और अन्य जानकारियों तथा रेट लिस्ट भी वेबसाइट पर जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति टेंट सिटी की वेबसाइट को ओपन करके अपनी सुविधा अनुसार टेंट की बुकिंग कर सकता है। इसके अलावा किसी प्रकार की समस्या होने पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर ईमेल आई डी पर भी मैसेज भेज कर मदद मांगी जा सकती है।

इस तरह करें टेंट सिटी की बुकिंग
वेबसाइट पर लॉगइन करने के बाद बुक नाउ पर क्लिक करते ही आपको पैकेज सेलेक्ट करने का ऑप्शन दिया जाएगा। यहां पर आप 1 नाइट 2 डे और 2 नाइट 3 डे का पैकेज सेलेक्ट कर सकते हैं। पैकेज सेलेक्ट करने के बाद आपको कैटेगरी सेलेक्ट करना पड़ेगा जिसमें प्रीमियम टेंट, डीलक्स टेंट, रॉयल विला और प्रेसीडेंशियल विला सलेक्ट करना पड़ेगा। सलेक्ट करने के बाद आपको चेक इन डेट को सेलेक्ट करना पड़ेगा इसके बाद आप कितने टेंट की बुकिंग करना चाहते हैं उतने टेंट सलेक्ट करने होंगे। टेंट सेलेक्ट किए जाने के बाद आपको टेंट का चार्ज और जीएसटी आदि जोड़कर शुल्क लिया जाएगा। इसमें एक रात और 2 दिन प्रीमियम टेंट में 2 लोगों के ठहरने का ऐस्टीमेटेड रिजर्वेशन चार्ज 23600 रुपए है, जिसमें 20000 टेंट का किराया है तथा 3600 रुपए जीएसटी चार्ज है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications