Varanasi Weather: आसमान में बादलों की आवाजाही, गर्मी से राहत लेकिन बारिश का इंतजार, इस दिन बारिश की संभावना

UP Varanasi Weather: रविवार को हुई भारी बारिश के बाद मंगलवार की सुबह तक वाराणसी में बारिश नहीं हुई। आसमान में बादलों की आवाजाही हो रही है और गर्मी से राहत है लेकिन लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

Varanasi Weather Update: वाराणसी में आसमान में बादलों की आवाजाही तो है लेकिन बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई है, लेकिन लोगों को मूसलाधार बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ दिनों तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

हालांकि मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक इस हफ्ते भी लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी, लेकिन हफ्ते के अंत में शनिवार और रविवार को मूसलाधार बारिश और आंधी की संभावना है। पूरे सप्ताह का तापमान भी सामान्य चल रहा है।

movement-of-clouds-in-the-sky-relief-from-heat-but-waiting-for-rain-varanasi-weather-update-today

आईएमडी के अनुसार जारी होने वाली तापमान के की बात करें तो 26 जून से 29 जून तक वाराणसी का न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं हो रहा है। ऐसे में 26 जून से लेकर 29 जून तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

वहीं 30 जून को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के द्वारा इस दिन आसमान में बादल रहने के साथ ही दिन में एक दो बार बरसात होने की संभावना भी जताई गई है।

वहीं, जुलाई की शुरुआत में 1 जुलाई और 2 जुलाई को तापमान में और नरमी रहेगी। 1 और 2 जुलाई को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि इन दो दिनों में मूसलाधार बारिश हो सकती है और आंधी भी आ सकती है।

फिलहाल शहरों में जहां गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है वहीं ग्रामीण इलाकों में धान की नर्सरी तथा अन्य फसलों के लिए किसानों को बरसात की सख्त जरूरत है। समय से बरसात ना होने के चलते धान की खेती पिछड़ सकती है।

इस बारे में किसान राजाराम पटेल से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि धान की नर्सरी डाल दी गई है। वाराणसी समेत आसपास के जनपदों में लोग संडा धान भी लगाते हैं। उनके द्वारा नर्सरी को उखाड़कर पुनः संडा लगा दिया गया है।

किसानों को बरसात का इंतजार है जिससे खेतों में नमी हो सके। इसके अलावा अभी से ही किसान अपने खेतों को तैयार करना प्रारंभ कर देंगे जिससे धान की रोपाई समय से हो पाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब यदि बरसात में समय होगा तो धान की खेती प्रभावित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+