बाबा विश्वनाथ के दर्शन को पहुंचे लाखों श्रद्धालु, विदेशी मेहमानों ने भी किया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक
Varanasi news, वाराणसी। देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बाबा श्री काशी विश्वनाथ की नगरी काशी में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देश के कोने-कोने से आए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को एक कतार में बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा सात समंदर पार से आए विदेशी मेहमानों ने भी गंगा के किनारे भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया।

खास है इस बार की महाशिवरात्रि
बता दें कि इस बार सोमवार को पड़ने वाली महाशिवरात्रि को बेहद महत्वपूर्ण इसलिए माना जा रहा है क्योंकि भगवान शिव का भी दिन सोमवार को होता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा चढ़ाने की मान्यता है, जिसे लेकर श्रद्धालु सुबह से ही एक लंबी कतार में अपना इंतजार कर रहे हैं। श्रद्धालु बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर भगवान शिव के शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग और धतूरा चढ़ाएं मनोकामनाएं मांगते हैं।

सुबह 9 बजे तक 2 लाख लोगों ने किया जलाभिषेक
हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ कतार में खड़े इन भक्तों का नजारा द्वादश ज्योतिर्लिंग में प्रधान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का है, जहां आज हर कोई हाथों में गंगा जल के साथ मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करना चाहता है। यही वजह है की भोले के एक दर्शन के लिए पूरी रात झमाझम बारिश के बावजूद भी लोग डटे हुए हैं।

घाटों को सजाया गया
काशी विश्वनाथ मंदिर के छत्ताद्वार से लेकर दशाश्वमेध घाट तक के दोनों गेट को सजाया गया है। आज कुंभ के वापस आने के बाद सभी नागा सम्प्रदाय के अखाड़े भी विशेष दर्शन और पूजन करेंगे।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications