Lok Sabha Election: क्या पीएम मोदी तोड़ पाएंगे काशी के ये पुराने रिकॉर्ड? बहुत कम लोग जानते हैं यह सच्चाई
Lok Sabha Election 2024: लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर तारीखों का ऐलान शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा कर दिया गया। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान कर दिए जाने के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियों अपने-अपने स्तर से चुनाव प्रचार में जुट गई हैं।
सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी चरण में वाराणसी लोकसभा सीट पर मतदान होगा। वाराणसी में मतदान 1 जून का होगा हालांकि 15 को नामांकन होगा। इस लोकसभा चुनाव में 1962948 मतदाता मतदान करेंगे।

इन मतदाताओं के हाथ से अन्य नेताओं के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाग्य का भी फैसला होगा। इस सीट पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टिकट दिया गया है।
जबकि इंडिया गठबंधन के तहत यह सीट कांग्रेस के खाते में है। अभी तक कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। यह चुनाव इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी काफी खास है।
क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ने वाले हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट पर बने पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएंगे या नहीं?
दरअसल, आजादी के बाद से वाराणसी लोकसभा सीट पर दो नेताओं ने लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है। जिसमें कांग्रेस के रघुनाथ सिंह तीन बार और भारतीय जनता पार्टी के शंकर प्रसाद जयसवाल भी लगातार तीन बार सांसद रहे।
अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। ऐसे नहीं यदि तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव जीतने में सफल हो जाते हैं तो वे रघुनाथ सिंह और शंकर प्रसाद जायसवाल की बराबरी कर पाएंगे।
हालांकि, 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी संसदीय सीट पर रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की थी। ऐसे में यह तो वक्त ही बताएगा कि काशी की जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सांसद चुनती है या बदलाव करती है।












Click it and Unblock the Notifications