Election 2024: वाराणसी में पीएम मोदी की फोटो लगी वोटर पर्ची, अजय राय ने की शिकायत, कहा- प्रशासन बना मूकदर्शक

Lok Sabha Election 2024: खबर चुनाव 2024 के साथ में और अंतिम चरण के लिए सुबह से ही चुनाव मतदान चल रहा है। वाराणसी समेत पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के बीच सीधी टक्कर है। चुनाव मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय द्वारा जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया गया है।

lok-sabha-election-2024-voter-slip-with-pm-modis-photo-goes-viral-in-varanasi

अजय राय का कहना है कि जिला प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और उनके एजेंट के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। अजय राय ने एक फोटो भी सोशल साइट एक्स पर शेयर की है।

दरअसल, अजय राय ने आरोप लगाया कि वाराणसी के कई इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी मतदाता पर्ची भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा वितरित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह ऐसा करते हुए वाराणसी में सरेआम भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। जानकारी होने के बाद जिला प्रशासन मौन है।

सोशल साइट एक्‍स पर मैसेज शेयर करते हुए अजय राय ने लिखा है कि "वाराणसी में पोलिंग बूथ के पास बने बस्ते पर भाजपा की पर्चियां बांटी जा रही हैं।यह सूचना कुछ पोलिंग बूथ के पास से मिल रही है। आचार संहिता का ऐसा सरेआम उल्लंघन हो रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बनी है। चुनाव आयोग, कृपया! त्वरित संज्ञान लें। अभी 2.30 घण्टे की पोलिंग शेष है।"

इसके अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विधि विभाग मोहम्मद अनस खान द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ से इसकी लिखित शिकायत भी की गई है।

मोहम्मद अनस खान ने लिखा है कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में सत्तारूढ़ दल के लोगों द्वारा सभी बूथों पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उनका चुनाव चिन्ह कमल की फोटो लगी पर्ची बांटकर मतदान के दिन भारतीय जनता पार्टी का प्रचार किया जा रहा है।

पत्र के माध्यम से उन्होंने यह भी मांग की है कि मामले को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर को इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए रोक लगाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+