Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने फाइनल किया इस नेता का नाम, पिछली बार थे तीसरे स्थान पर
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की अगली सूची तैयार कर ली गई है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा जल्द ही सूची सार्वजनिक की जाएगी।
इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र अर्थात वाराणसी लोकसभा सीट से भी प्रत्याशी का नाम तय कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के लिए इन उम्मीदवारों का नाम चयनित किए जाने के बाद CEC द्वारा भी मुहर लगा दी गई है।

संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाट्सएप पर भी एक सूची वायरल हो रही है, जिसमें उम्मीदवारों के नाम लिखे गए हैं। हालांकि इसकी अभी तक पार्टी द्वारा घोषणा नहीं की गई है।
यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा जारी होने वाली आगामी सूची में भी अमेठी और रायबरेली के उम्मीदवारों के नाम का चयन नहीं हो पाया है और अभी भी रायबरेली और अमेठी पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन चल रहा है।
इन सीटों पर उतारे जाएंगे यह प्रत्याशी
विश्वस्त सूत्रों की माने तो वाराणसी से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाया जाएगा। इसी तरह अमरोहा से पूर्व सांसद दानिश अली, सहारनपुर से पूर्व विधायक इमरान मसूद, बाराबंकी से तनुज पुनिया, कानपुर से आलोक मिश्र, देवरिया से पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की बात सामने आ रही है।
इसी तरह फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार, झांसी से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदि लोगों के नाम को फाइनल माना जा रहा है। हालांकि अभी तक अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि शुक्रवार को पुनः मंथन होगी उसके बाद प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications