Weather: आने वाले दिनों में होगी बारिश या गर्मी, जानें अगले एक हफ्ते के लिए क्या है IMD का पूर्वानुमान?
Weather Update: वाराणसी में अगले 3 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, हालांकि शुक्रवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई, जो दोपहर तक जारी है। कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो रही है तो कहीं भारी बारिश हो रही है। ऐसे में जहां ग्रामीण इलाकों में किसान खुश हैं, वहीं शहरी इलाकों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
इस हफ्ते की शुरुआत में वाराणसी में गर्मी और उमस से लोग काफी परेशान थे। शुरुआती दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब था और कभी-कभी यह इसे पार भी कर गया, बारिश के बाद तापमान धीरे-धीरे कम हो गया। अब अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा या फिर मौसम में बदलाव होगा? क्योंकि पिछले दिनों गर्मी और उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। लोग मानसून सीजन में बारिश न होने और गर्मी से परेशान थे। इसके अलावा खेतों में गेहूं की फसल भी सूखने के कगार पर पहुंच गई थी।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। वहीं रविवार को आसमान में बादलों की कमी रहेगी और आने वाले दिनों में धूप भी निकलेगी। धूप निकलने से लोगों को एक बार फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं इस बारे में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव द्वारा मीडिया को बताया गया कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से वाराणसी समेत पूर्वांचल व आसपास के जनपदों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले एक-दो दिन मौसम इसी तरह रहने की संभावना है।
वहीं मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों की माने तो शनिवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जताई गई है। यही स्थिति रविवार को भी रहेगी हालांकि मैक्सिमम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इस महीने के अंत में 31 अगस्त को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। ऐसे में मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, आने वाले दिनों में बारिश कम होगी और गर्मी बढ़ेगी और एक बार फिर लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications