UP: देश के इन दिग्गज क्रिकेटरों ने बाबा दरबार में किया दर्शन, स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में लेंगे हिस्सा
UP News: वाराणसी के राजातालाब तहसील के गंजारी गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के दिग्गज क्रिकेटर भी वाराणसी पहुंच गए हैं।
शनिवार सुबह में कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर सहित अन्य खिलाड़ी भी वाराणसी पहुंच चुके हैं। वाराणसी पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ियों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया। इस दौरान उनके साथ बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजगार बिन्नी और सचिव जय शाह भी मौजूद रहे।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा क्रिकेटरों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र तथा रुद्राक्ष की माला भेंट की गई। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने सचिन तेंदुलकर से बात करनी चाहिए लेकिन सचिन तेंदुलकर ने मना कर दिया।
मालूम हो कि आज दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही मंच पर कल 18 लोग मौजूद रहेंगे। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीसीसीआई के अध्यक्ष और सचिव तथा उपाध्यक्ष और कपिल देव सचिन तेंदुलकर सुनील गावस्कर रवि शास्त्री सहित अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद छात्रों से खिलाड़ी संवाद करेंगे इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में एक लाख लोगों के जुटने की की संभावना जताई गई थी। दोपहर तक जनसभा स्थल पर लोगों का अब आगमन जारी रहा।
वाराणसी में स्टेडियम का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पहुंचेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाएंगे।
इंटरनेशनल रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सायंकाल 6 बजे वाराणसी से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications