Yoga Day 2025: काशी के घाटों, कॉलेजों और मंदिरों में एक साथ हुआ योगाभ्यास, हर वर्ग ने दिखाया उत्साह और आस्था
Yoga Day Kashi 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को काशी पूरी तरह योगमय हो गई। अस्सी घाट पर हुए मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय और राज्य मंत्री समेत हजारों लोगों ने भाग लिया। बारिश के बीच सामूहिक योगाभ्यास ने आयोजन को खास बना दिया।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना ने योग कार्यक्रम में भाग लेते हुए लोगों को नियमित योग अपनाने की अपील की। योग शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रसारित किया गया।

कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। घाट की सीढ़ियों से लेकर गंगा किनारे तक लोगों ने एक साथ योग किया। मंत्रोच्चार और योग मुद्राओं ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
योग एक दिन नहीं, जीवन की आदत हो: अनुप्रिया पटेल
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि योग को केवल एक दिवस के कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना चाहिए। वर्तमान जीवनशैली में मानसिक स्वास्थ्य सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है, जिसमें योग महत्वपूर्ण समाधान है।
उन्होंने कहा कि लोग एकाग्रता की कमी, तनाव और भ्रम जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में रोजाना योग अभ्यास न केवल मानसिक स्पष्टता लाता है, बल्कि आत्मिक संतुलन भी स्थापित करता है।
मंत्री ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 11वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर देशभर में लगभग एक लाख स्थानों पर सामूहिक योग अभ्यास आयोजित किया गया है, जिनमें काशी प्रमुख केंद्र रहा।
उन्होंने कहा कि भारत से निकली यह परंपरा अब वैश्विक स्वरूप ले चुकी है। दुनिया के कोने-कोने में योग को अपनाया जा रहा है, जो भारत की सांस्कृतिक पहचान की सशक्त प्रस्तुति है।
राज्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि लगभग तीन हजार साल पहले महर्षि पतंजलि ने योग सूत्र दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे वैश्विक पहचान दिलाई और 2014 में संयुक्त राष्ट्र से मान्यता दिलवाई।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया के 192 देश योग अपना चुके हैं। यह भारत की सांस्कृतिक विजय है और यह देखकर गर्व होता है कि काशी जैसे धार्मिक नगर में योग का ऐसा भव्य आयोजन हुआ।
एयरपोर्ट से थानों तक हुआ योगाभ्यास
पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भी योग दिवस मनाया गया। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने वहां योग को भारतीय संस्कृति का हिस्सा बताते हुए लोगों को नियमित अभ्यास की सलाह दी।
बड़ागांव थाना परिसर में भी विशेष योग सत्र हुआ। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ योग किया और इसे तनाव से मुक्ति का प्रभावी उपाय बताया। सभी को इसे जीवनशैली में शामिल करने को कहा।
काशी में योग दिवस पर घाटों से लेकर मंदिरों तक, विद्यालयों से लेकर थानों तक योग ही योग नजर आया। बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर, विश्वविद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग योग करते दिखे।
अस्सी घाट पर कार्यक्रम का संचालन अंकिता खत्री ने किया। भीगते हुए लोग योग करते रहे। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की भागीदारी ने साबित किया कि योग अब जन-आंदोलन बन चुका है।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications