International Hockey Player ललित बने यूपी पुलिस में डीएसपी, सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र
वाराणसी के रहने वाले इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय को उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी नियुक्त किया गया है।

वाराणसी के रहने वाले International Hockey Player ललित कुमार उपाध्याय को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है। बीती रात्रि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने '15वें पुरुष हॉकी विश्वकप' अनावरण के दौरान उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। ललित कुमार को पुलिस उपाधीक्षक बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है।

2020 में देश को मिला था ब्रांज मेडल
मालूम हो कि वर्ष टोक्यो ओलंपिक 2020 में हॉकी खेल में भारतीय टीम ने ब्रांज मेडल हासिल किया था। ललित उपाध्याय टीम के सबसे मजबूत प्लेयर थे और ललित की खेल प्रतिभा के कारण ही भारतीय टीम को यह सफलता मिली थी। ललित कुमार उपाध्याय अब तक 210 से अधिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेल चुके हैं। वर्ष 2017 में उन्हें लक्ष्मण पुरस्कार और वर्ष 2021 में अर्जुन अवार्ड दिया गया था। पिछले साल ललित को ओएसडी का ऑफर दिया गया था लेकिन ललित ने उसे ठुकरा दिया था। ऐसे में बीती रात्रि ललित कुमार उपाध्याय को यूपी पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनाती दी गई।

ओलंपिक के बाद हुई पुरस्कार की बौछार
टोक्यो ओलंपिक 2020 में हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय द्वारा बेहतर परफॉर्मेंस करने के चलते भारतीय टीम जब ब्रोंज मेडल हासिल की उसके बाद ललित कुमार उपाध्याय को कई पुरस्कार मिले। 2021 में ललित कुमार उपाध्याय को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में एक करोड़ रुपए का पुरस्कार भी दिया था। यह भी बता दें कि ललित कुमार उपाध्याय अर्जुन अवार्ड पाने वाले वाराणसी के दूसरे हॉकी खिलाड़ी। इसके पहले हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद को भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था।

ललित कुमार ने सीएम को दिया धन्यवाद
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक पद पर तैनाती मिलने के बाद ललित कुमार उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि ' मैं आपके खेल प्रेम और खेलों को हर संभव सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए आभारी हूं, आपने अपने हाथों से मुझे उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया जिसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं।' वही ललित कुमार उपाध्याय को पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किए जाने की सूचना मिलने के बाद वाराणसी जिले के शिवपुर इलाके के भरतपुर स्थित ललित कुमार उपाध्याय के घर भी खुशी का माहौल है। ललित कुमार के रिश्तेदार और जानने पहचानने वाले लोग उनके घर पहुंचकर बधाइयां भी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications