IND vs PAK T20: भारतीय टीम की जीत के लिए काशी के मंदिरों में हवन पूजन
IND vs PAK T20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए काशी के मंदिरों में क्रिकेट प्रेमियों द्वारा पूजा पाठ किया गया

भारतीय टीम के जीतने की पूरी उम्मीद
प्रार्थना कर रहे क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न ग्राउंड में आज भारतीय टीम अच्छी शुरुआत करेगी और भारतीय टीम के सामने पाकिस्तानी क्रिकेटर नहीं टिक पाएंगे। लोगों ने यह भी कहा कि भारतीय टीम की जीत के बाद पटाखे फोड़ते हुए लोग दिवाली मनाएंगे। क्रिकेट प्रेमियों ने यह भी कहा पाकिस्तान को पटखनी देकर पिछले बार हुए टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप के हार का बदला भारतीय टीम जरूर लेगी। क्रिकेट प्रेमियों द्वारा यह भी कहा गया कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि रविवार के मैच में भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान को पराजित कर देगी।

दिवाली का तोहफा देगी इंडियन टीम
मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए पहुंचे क्रिकेट प्रेमी विकास तिवारी, मनोज, नीरज, आलोक साहनी, अवधेश चौरसिया सहित अन्य लोगों ने कहा कि दिवाली के पर्व पर भारतीय टीम पाकिस्तान क्रिकेट टीम को परास्त करके देश को दिवाली का एक बेहतर तोहफा देगी। लोगों ने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के जीतने के बाद क्रिकेट प्रेमियों की दिवाली और अच्छे तरीके से मनाई जाएगी।

बैट बॉल और खिलाड़ियों के फोटो की हुई पूजा
वाराणसी के पंचमुखी महादेव मंदिर के अलावा खेल के अन्य मैदानों तथा मंदिरों में भी क्रिकेट प्रेमियों द्वारा पूजा पाठ किया गया। क्रिकेट प्रेमी बैट बॉल और भारतीय झंडा के साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा केएल राहुल सहित अन्य खिलाड़ियों की फोटो लेकर मंदिरों में पहुंचे। लोगों ने खिलाड़ियों के फोटो को तिलक लगाकर भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की।












Click it and Unblock the Notifications