साली से था अवैध संबंध, पत्‍नी का सिर कूच कर मार डाला

वाराणसी में साली से अवैध संबंध रखने वाला पति अपनी पत्नी की हत्या करके हुआ फरार

वाराणसी, 20 जुलाई : वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के करमपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सिर कूच कर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि वह रिश्ते में लगने वाली साली से प्रेम करता था। हत्या करने के बाद से ही आरोपी पति घर से फरार है। वहीं मृतका के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पति की तलाश की जा रही है।

19 वर्ष पूर्व हुई थी शादी

19 वर्ष पूर्व हुई थी शादी

करमपुर गांव निवासी तारकेश्वर मिश्रा की शादी मंगारी की रहने वाली गुंजा मिश्रा (37) से करीब 19 वर्ष पूर्व हुई थी। तारकेश्वर दो बेटे भी हैं। तारकेश्वर मुरादाबाद एपीआई में नौकरी करता था और छुट्टी लेकर दो महीने से अपने घर पर ही रह रहा है। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव के रहने वाले संदीप मिश्रा की साली सुहानी मिश्रा से हुई। तारकेश्वर और सुहानी प्यार करने लगे। मंगलवार की रात्रि में तारकेश्वर और उसकी पत्नी गुंजा मिश्रा अपने कमरे में सोए थे जबकि उसके बेटे और अन्य लोग बारामदे में सोए थे। आज सुबह में गुंजा की लाश उसके कमरे में मिली, उसके मुंह, नाक और कान से खून निकल रहा था। घरवालों ने बताया कि किसी वजनी चीज से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है।

रात में सुहानी पहुंची थी तारकेश्वर के घर

रात में सुहानी पहुंची थी तारकेश्वर के घर

बेटे अंकित ने पुलिस को दी तहरीर में यह भी बताया कि रात में किसी समय सुहानी​ मिश्रा अपनी बहन सिप्पू मिश्रा के साथ उसके घर आई थी। जिस कमरे में उसके पिता और उसकी मां सोई थी उस कमरे से आज सुबह अंकित ने सुहानी और सिप्पू को निकलते हुए भी देखा। अंकित ने बताया कि वह शोर मचाते हुए उन दोनों का पीछा किया‚ लेकिन दोनों भाग निकली। वापस लौटकर अंकित जब मां के कमरे में गया तो वहां उसकी मां मृत अवस्था में पाई गई। घटना के बाद से ही तारकेश्वर मिश्रा घर छोड़कर फरार है।

मृतका के भाई ने पुलिस को दिया सूचना

मृतका के भाई ने पुलिस को दिया सूचना

मृतक की मौत की सूचना मिलने के बाद मुंबई में रह रहे उसके भाई विनय ने पुलिस को फोन करके सूचना दिया। वहीं मायके पक्ष के अन्य लोग भी जब वहां पहुंचे तो मृतका की अर्थी लेकर उसके ससुराल वाले दाह संस्कार करने के लिए जा रहे थे। मृतका के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करने के बाद मृतका की लाश को कब्जे में ले ली। वहीं हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी बड़ागांव भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ किए।

तारकेश्वर को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप

तारकेश्वर को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप

पुलिस को दिए तहरीर में मृतका के बेटे अंकित ने यह भी आरोप लगाया है कि गांव के रहने वाले संदीप मिश्रा की पत्नी सिप्‍पू मिश्रा और और उसकी बहन सुहानी मिश्रा द्वारा उसके पिता को प्रेम जाल में फंसा लिया गया था। घरवालों का यह भी आरोप है कि मृतका के पति के खाते से कई बार उक्त दोनों बहनों ने पैसा भी ट्रांसफर किया है। फिलहाल इस मामले में थानाध्यक्ष बड़ागांव अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि मृतका की लाश को पीएम के लिये भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मृतका के पति की तलाश की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+