मिस कॉल से हुआ था प्यार, अब गर्लफ्रेंड से मिलने भूखा-प्यासा गुजरात से पैदल पहुंचा वाराणसी

वाराणसी। कोरोना वायरस महामारी की वजह देशव्यापी लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन की वजह से लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे। लेकिन कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रहे जाएंगे। दरअसल, चार महीने पहले एक मिस कॉल से शुरू हुए प्यार पर कोरोना और लॉकडाउन भी बंदिशे नहीं लगा सका। जी हां यह कोई फिल्म की कहानी नहीं है बल्कि हकीकत है।

Hungry-thirsty boyfriend move on foot to meet girlfriend from gujarat during-lockdown in varanasi

भूखा-प्यासा गुजरात से पहुंचा वाराणसी
गुजरात के एक लड़के की दोस्ती चार महीने पहले मिस कॉल के जरिए बनारस की एक लड़की से हो गई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और दोस्ती कब प्यार में बदल गया, यह दोनों को मालूम ही नहीं चल पाया। दोनों का प्यार जब परवान चढ़ा तो लड़की से मिलने के लिए लड़का गुजरात से पैदल ही चल पड़ा। कई दिनों तक भूख प्यास को दरकिनार करते हुए लड़का शहर दर शहर आगे बढ़ता गया। पांव में छाले पड़ गए लेकिन वो रुका नहीं।

लड़की की मां ने पुलिस से की शिकायत
बुधवार शाम को आखिरकार वह बनारस पहुंच गया। बनारस पहुंचते ही उसने लड़की को फोन किया। एक पल लड़की को यक़ीन नहीं हुआ। लेकिन मोबाइल पर आवाज़ सुनने के बाद लड़की भी उससे मिलने के लिए घर से निकल पड़ी। दोनो मिले। लड़की- लड़के के साथ डाफ़ी टोल प्लाजा पर पहुंच गई और वहीं पर दोनों बैठकर बातें करने लगे। इसी बीच काफी देर तक लड़की का कोई पता नहीं चलने पर लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लड़की की मोबाइल लोकेशन वाराणसी के डाफ़ी टोल प्लाजा पर मिली।

लॉकडाउन से पहले मिलने का बनाया था प्लान
मिर्ज़ामुराद थाना पुलिस को पूछताछ करने पर पता चला की दोनों ने पहले से ही मिलने का प्लान बनाया था। लेकिन लॉकडाउन के कारण वह आ नहीं पा रहा था। फिर एक दिन वह अहमदाबाद से पैदल ही अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। इधर लड़की भी साइकिल से घर से बाहर निकली। गांव में साइकिल खड़ी कर वो गांव में अपने परिचत के साथ अहमदाबाद से आए प्रेमी से मिलने पहुंच गई। युवती थाने पर आने के बाद भी प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ी रही। मगर लड़की की मां व परिजन किसी तरह समझा बुझाकर उसे घर ले गए।

अहमदाबाद का रहने वाला है लड़का
वहीं, लड़के का कोरोना संक्रमण के तहत मेडिकल चेकअप किया गया। स्वास्थ्य सम्बंधी ओपचारिकताएं पूरी होने के बाद लड़के को घर भेज दिया जाएगा। लड़की मिर्ज़ामुराद थाना इलाक़े के सरधना की रहने वाली है जबकि लड़का अहमदाबाद से यहां पहुंचा। बीती 15 मार्च को लड़की की बड़ी बहन ने भी प्यार की कुछ ऐसी ही कहानी लिखी थी। वो अपने प्रेमी से मिलने महाराष्ट्र के जलगांव पहुंच गयी थी।

ये भी पढ़ें:- मुजफ्फरनगर हादसे पर अखिलेश यादव ने व्यक्त किया दुख, बोले- मजदूरों की जिंदगी इतनी सस्ती क्यों?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+