मुजफ्फरनगर हादसे पर अखिलेश यादव ने व्यक्त किया दुख, बोले- मजदूरों की जिंदगी इतनी सस्ती क्यों?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में छह प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही पूछा कि, 'मजदूरों की जिंदगी इतनी सस्ती क्यों?'

ट्वीट कर अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

ट्वीट कर अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट मुजफ्फरनगर हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, 'उप्र के मुजफ्फरनगर बस हादसे में प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख, श्रद्धांजलि! पहले ट्रेन और अब बस हादसा, मज़दूरों की ज़िंदगी इतनी सस्ती क्यों? ‘वंदे भारत मिशन' में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती। इतना ऊपर भी उड़ना ठीक नहीं कि ज़मीन की सच्चाई की उपेक्षा हो जाए।

सड़क हादसे में हुई छह लोगों की दर्दनाक मौत

लॉकडाउन में काम-धंधे बंद हो गए है, जिसके चलते दूसरे प्रदेशों में फंसे प्रवासी श्रमिकों का पलायन जारी है। श्रमिक पैदल ही घर के लिए निकलने लगे है। बुधवार देर रात को मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर रोहाना टोल प्लाजा के पास रोडवेज की बस ने पंजाब से लौट रहे श्रमिकों के काफिले को कुचल दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बता दें मृतक बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी पंजाब में मजदूरी करते थे और लॉकडाउन की वजह से मजदूरी खत्म होने पर पैदल ही अपने घर के लिए जा रहे थे।

दो की हालत गंभीर

दो की हालत गंभीर

घटना रात 12 से एक बजे की बताई जा रही है। पंजाब से बिहार के लिए निकला यह जत्था सड़क किनारे पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। तभी ताज डिपो की रोडवेज बस संख्या (UP85 AT-0911) ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जबकि दो को मामूली चोटें आई थी, जिन्हें उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। दोनों गंभीर घायलों को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है।

ड्राइवर मौके से फरार

ड्राइवर मौके से फरार

बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर नशे में था और वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद ड्राइवर बस मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सिटी कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान के मुताबिक, हादसे में मरने वालों की शिनाख्त हरक सिंह (51), उनका बेटा विकास (22), गुड्डु (18), वसुदेव (22), हरीश (28) और विरेंद्र (28) के तौर पर हुई है। साथ ही मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हादसे की सूचना देने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें:- पंजाब से पैदल बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों को बस ने कुचला, 6 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+