Gyanvapi Survey: सर्वे टीम में ये लोग हैं शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानिए आज कितनी देर तक चलेगा सर्वे?

Gyanvapi Survey: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में एएसआई की ओर से सर्वे शुरू कर दिया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार सुबह 7 बजे 30 सदस्यीय टीम ज्ञानवापी मस्जिद परिसर पहुंची है। सर्वे के लिए पहुंची टीम में एएसआई के सदस्यों के अलावा वादिनी महिलाएं और हिंदू पक्ष के वकील समेत कुल 30 लोग शामिल हैं।

ज्ञानवापी मस्जिद पर किए जा रहे एएसआई सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के बाहर और शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ अर्धसैनिक बल भी पैदल मार्च करते नजर आ रहे हैं।

gyanvapi-survey-these-people-are-included-in-the-survey-team-strict-security-arrangements

मंदिर में होने वाले सर्वेक्षण में भाग लेने जा रही हिंदू पक्ष की महिला वादिनी रेखा पाठक ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज सावन का सोमवार है और वह व्रत रखी हैं। इसके अलावा अन्य महिलाएं भी काफी खुश नजर आईं।

सोमवार को एएसआई और हिंदू पक्ष की टीम अधिवक्ताओं के साथ जब ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के समीप पहुंची इस दौरान हर हर महादेव का नारा भी काशी वासियों द्वारा लगाया गया। फिलहाल बताया जा रहा है कि दोपहर तक नमाज के समय से पहले तक यह सर्वे चलेगा।

वहीं ज्ञानवापी मस्जिद मामले में याचिकाकर्ता सोहनलाल आर्य द्वारा मीडिया को बताया गया कि यह हिंदू समाज के लिए और देश के करोड़ों हिंदुओं के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सर्वेक्षण से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा और सर्वेक्षण ही इस मुद्दे का एकमात्र संभावित समाधान है।

यह भी बता दें कि वाराणसी जिला न्यायालय के आदेश के खिलाफ अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। मसाजिद कमेटी ने सर्वे के आदेश को सुप्रीम कोर्ट की अवमानना बताया है। अंजुमन इंतजामियां मसाजिद कमेटी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर आज सुनवाई भी होनी है।

वहीं इस बारे में काशी क्षेत्र के डीसीपी राम सेवक गौतम ने मीडिया को बताया कि किसी भी प्रकार के दो पहिए और चार पहिए वाहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाई गई है। वहां पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है और साथ ही बैरिकेडिंग भी की गई है ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी ना हो। सभी श्रद्धालु अच्छी तरह से पूजन-दर्शन कर रहे हैं। सभी मंदिरों में पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+