Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी परिसर पहुंची ASI की टीम, शुरू हुआ सर्वे
Gyanvapi Masjid Survey: वाराणसी कोर्ट के फैसले के बाद ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। ASI की टीम ज्ञानवापी परिसर पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि मस्जिद के वजूखाने को छोड़कर बाकी हिस्सों का वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया जाएगा।
सर्वे के दौरान दोनों पक्ष के वकील रहेंगे मौजूद
मालूम हो कि ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के दौरान दोनों पक्ष के वकील और मंदिर पक्ष की चार वादी भी मौजूद हैं, तो वहीं सर्वे के दौरान भारी संख्या में पुलिस तैनात है। वहीं मस्जिद के वकीलों ने पहले ही इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी दे दी है। सोमवार को इसकी सुनवाई भी होगी।

शुक्रवार को वाराणसी कोर्ट ने सर्वे का दिया था आदेश
वाराणसी जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने बीते शुक्रवार को आदेश दिया था कि ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य हिस्से का एएसआई वैज्ञानिक जांच करे। साथ ही रिपोर्ट बनाकर चार अगस्त तक दे और बताए कि क्या मंदिर तोड़कर उसके ऊपर मस्जिद बनाई गई है।
Recommended Video
4 अगस्त तक वाराणसी कोर्ट को सौंपनी है सर्वे की रिपोर्ट
बता दें कि वाराणसी कोर्ट ने 4 अगस्त तक सर्वे की रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच चुका है तो देखने वाली बात यह होगी कि इसमें आगे क्या सब संभव हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications