FlashBack 2022: सुर्खियों में रहा ज्ञानवापी मस्जिद और मां श्रृंगार गौरी मामला, जाने कब कब क्या हुआ

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मामला 2022 में चर्चा में रहा। वाराणसी की अदालत के साथ ही इलाहाबाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है तथा कुछ मामले में अगले साल की तारीख नियत की गई है।

Gyanwapi Case Varanasi

FlashBack 2022: ज्ञानवापी मस्जिद और मां श्रृंगार गौरी से जुड़ा मामला वर्ष 2022 में सुर्खियों में रहा। वाराणसी की जिला अदालत से लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी मामला चलता रहा। वाराणसी जिला अदालत में कई मुकदमे और प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई चल रही है इसके अलावा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानवापी परिसर के पुरातात्विक सर्वेक्षण कराए जाने के मामले में भी सुनवाई चल रही है। वर्ष 2022 का आखरी माह चल रहा है और दोनों तरफ के पक्षकारों द्वारा संभावना जताई जा रही है कि नए वर्ष में उनके पक्ष में फैसला सुनाया जाएगा।

इन मामलों पर चल रही सुनवाई

इन मामलों पर चल रही सुनवाई

वाराणसी की जिला अदालत में मां श्रृंगार गौरी के नियमित पूजन और ज्ञानवापी में स्थित देव विग्रहों की सुरक्षा की मांग, भगवान आदि विश्वेश्वर विराजमान केस, धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला, ज्ञानवापी मस्जिद में पुरातात्विक सर्वेक्षण की मांग पर सुनवाई चल रही है। इसके अलावा ज्ञानवापी परिसर में पुरातात्विक सर्वेक्षण कराए जाने की एक मामले को लेकर हाईकोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। इसी तरह सुप्रीम कोर्ट में भी ज्ञानवापी परिसर के पुरातत्व सर्वेक्षण के मामले पर सुनवाई किया जा रहा है।

1809 से चला आ रहा है मामला

1809 से चला आ रहा है मामला

ज्ञानवापी मस्जिद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का विवाद नया नहीं है। जानकार बताते हैं कि वर्ष 1809 में मस्जिद परिसर के बाहर नमाज पढ़ने के दौरान विवाद हो गया था और सांप्रदायिक दंगे भी हुए थे। यहीं से मामला गहराना शुरू हुआ उसके बाद 1984 में दिल्ली में आयोजित धर्म संसद के दौरान हिंदू पक्ष के लोगों द्वारा अयोध्या, मथुरा और काशी में दावा करने की बात कही गई थी। उसके बाद वर्ष 1991 में वाराणसी न्यायालय में एक याचिका दायर करते हुए ज्ञानवापी परिसर में पूजा के साथ ही ज्ञानवापी मस्जिद को ढहाने की मांग की गई। उस समय भी यह मामला काफी सुर्खियों में आया।

1998 में हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक

1998 में हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक

इस मामले में अंजुमन इंतेजामियां मसाजिद कमेटी द्वारा 1998 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिस पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट की सुनवाई पर रोक लगा दी। उसके बाद फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया फिर 2019 में वाराणसी जिला कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का आर्कियोलॉजिकल सर्वे कराए जाने की याचिका दायर की गई। इसी मामले को लेकर वर्ष 2020 में अंजुमन इंतेजामियां मसाजिद कमेटी द्वारा एएसआई सर्वेक्षण को लेकर विरोध किया गया। इसी मामले में याचिकाकर्ता द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्‍टे नहीं बढ़ाने पर वाराणसी के लोअर कोर्ट में फिर से सुनवाई शुरू करने को लेकर अनुरोध किया गया।

5 महिलाओं द्वारा दाखिल की गई याचिका

5 महिलाओं द्वारा दाखिल की गई याचिका

वर्ष 2021 राखी सिंह, लक्ष्मी देवी, मंजू व्यास, रेखा पाठक और सीता साहू नामक कुल 5 महिलाओं ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित मां श्रृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजा करने के लिए याचिका दाखिल की। राखी सिंह दिल्ली की रहने वाली हैं। जबकि लक्ष्मी देवी महमूरगंज, सीता साहू चेतगंज, रेखा पाठक हनुमान फाटक की रहने वाली हैं और मंजू व्यास रामघाट मोहल्ले की रहने वाली। इन महिलाओं द्वारा याचिका दायर करने के बाद ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। महिलाओं द्वारा दायर की गई याचिका भी वर्ष 2022 में सुर्खियों में रही।

सर्वे के बाद शिवलिंग मिलने का दावा

सर्वे के बाद शिवलिंग मिलने का दावा

इस मामले में मई माह में ज्ञानवापी मस्जिद में न्यायालय के आदेश पर सर्वे कराया गया। सर्वे किए जाने के बाद हिंदू पक्षकारों द्वारा दावा किया गया कि मस्जिद में एक कुएं में शिवलिंग मिला हुआ है। उसके बाद पुनः एक बार मामला गरमा गया। यह भी दावा किया गया कि जहां पर शिवलिंग मिला है वह स्थान मस्जिद परिसर का वजू खाना है। ऐसे में उस स्थान को सील करने के लिए हिंदू पक्ष कोर्ट पहुंचा और हिंदू पक्ष की मांग के बाद उस स्थान को सील कर दिया। हिंदू पक्षकारों की मांग के बाद अदालत द्वारा जिला मजिस्ट्रेट वाराणसी को आदेशित किया गया कि जिस स्थान पर शिवलिंग प्राप्त हुआ है उस स्थान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया जाए। उस स्थान को सील किए जाने के बाद मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष और हिंदू पक्ष द्वारा अपनी दलीलें पेश की गई। हिंदू पक्ष द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद में एएसआई सर्वे कराने की मांग की जा रही है, इस मामले में भी अभी सुनवाई चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+