मेहंदी की रस्म के दौरान मारपीट, दूल्हे की हुई पिटाई, महिलाओं को भी नहीं बख्शा, देखें Video
Varanasi News: वाराणसी जिले में शादी के पहले मेहंदी सेरेमनी के दौरान दूल्हे और उसके परिजनों के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो वाराणसी जिले के सिगरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग दूल्हे और उसके परिजन को लाठी डंडे से पीट रहे हैं।
इस मामले में दूल्हे की तरफ से सिगरा थाने में पड़ोस के रहने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। वही मारपीट में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मेहंदी सेरेमनी में आए हुए लोग और दूल्हे के रिश्तेदार डीजे पर बज रहे गाने पर डांस कर रहे हैं। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश लोग वहां पहुंच जाते हैं। नकाबपोश लोग दूल्हे और दूल्हे के पिता पर हमला कर देते हैं।
उन लोगों ने दूल्हे और दूल्हे के पिता को पीटने के साथ ही जो भी बचाने आता है उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। मारपीट में दूल्हा रितेश और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले में डीसीपी द्वारा बताया गया कि मेहंदी रस्म के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि दूल्हे के पक्ष से दी गई तहरीर के आधार पर दर्जन पर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद संजय सोनकर नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वाराणसी के सिगरा इलाके में शादी में नकाबपोशों का हमला कई हुए घायल पुलिस ने कारवाही करते हुए एक को किया गिरफतार बाकी की तलाश की जा रही है सीसीटीवी में नजर आ रहे है बेखौफ बदमाश #varanasi #badmash pic.twitter.com/EXdXBDez6L
— Sushant Mukherjee (@nnsushant) December 5, 2023












Click it and Unblock the Notifications