Varanasi News: 'दो करोड़ पहुंचा दो...', अज्ञात व्यक्ति ने व्यापारी से मांगी रंगदारी, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी जिले के मंडुआडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर के रहने वाले दो कारोबारी भाइयों से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर दो करोड़ रुपए रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। फोन आने से कारोबारी का परिवार डरा सहमा है।

Varanasi जिले में इलेक्ट्रॉनिक के होलसेल का कारोबार करने वाले दो भाइयों को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगे जाने का एक मामल प्रकाश में आया है। फोन आने के बाद से ही कारोबारी का परिवार डरा काफी भयभीत है।
इस मामले में कारोबारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाराणसी जिले के मंडुआडीह थाने की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि कोई जानने वाला व्यक्ति ही बचकानी हरकत कर रहा है।
जानकारी अनुसार मंडुआडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर इलाके के तारकेश्वर नगर में रहने वाले दो सगे भाइयों ने पुलिस से शिकायत किया है कि उनके मोबाइल पर नए-नए नंबर से फोन आ रहे हैं।
फोन करने वाला व्यक्ति कहता है कि वह सेंट्रल जेल बंद में है और उसे दो करोड़ रुपए चाहिए। कारोबारी का यह भी कहना है कि उसने धमकी भी दिया है कि यदि रुपए नहीं मिलते हैं तो वह दोनों भाइयों समेत परिवार के सदस्यों की हत्या कर देगा।
कारोबारियों का कहना है कि पहले जब फोन आया तो उन्हें लगा कि किसी व्यक्ति द्वारा मजाक किया जा रहा है लेकिन दोबारा फोन आने के बाद कारोबारी और उसके परिवार के सदस्य डर गए।
अब अलग-अलग नए नंबर से कई बार फोन आ चुके हैं। इस मामले में कारोबारी भाइयों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
सर्विलांस सेल और पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल में पता चला कि फोन सेंट्रल जेल से नहीं बल्कि मंडुवाडीह व आसपास के इलाकों से ही किया गया है। यह भी बात सामने आ रही है कि फोन करने वाला व्यक्ति लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है।
वहीं इस बारे में मंडुआडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि कारोबारी द्वारा शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि व्यापारी को जाने वाले किसी व्यक्ति द्वारा ही ऐसी हरकत की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications