आसमान में बिगड़ी हवाई यात्री की तबीयत, विमान की Emergency Landing के बाद भी नहीं बचाई जा सकी जान

पटना एयरपोर्ट से अमृतसर जा रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट में शुक्रवार को एक महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई लेकिन यात्री की जान नहीं बचाई जा सकी।

Varanasi Flight news

पटना एयरपोर्ट से शुक्रवार को अमृतसर जा रहे स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान में एक महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। विमान के अंदर मौजूद क्रू मेंबर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन महिला की हालत बिगड़ती गई जिसके चलते विमान की वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर Emergency landing कराई गई। इमरजेंसी लैंडिंग कराने के बाद भी महिला की जान नहीं बचाई जा सकी।

विमान के उड़ान भरने के बाद बीमार हुई महिला

विमान के उड़ान भरने के बाद बीमार हुई महिला

दरअसल, शुक्रवार को स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 2942 पटना एयरपोर्ट से दोपहर 11:30 अमृतसर के लिए उड़ान भरा। विमान के उड़ान भरने के बाद सब कुछ सही था लेकिन जैसे ही विमान ऊंचाई पर पहुंचा इस दौरान विमान में सवार पंजाब के तरनतारन की रहने वाली 59 वर्षीय सरबजीत कौर नामक महिला की हालत बिगड़ने लगी। महिला यात्री की तबीयत खराब होने के बाद विमान में मौजूद क्रू मेंबर द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुई। बताया जा रहा है कि उसके बाद विमान में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई तो इस दौरान पता चला कि विमान में दो डॉक्टर भी यात्रा कर रहे हैं। बीमार महिला का उपचार करने के लिए दोनों डॉक्टर भी उसके पास पहुंचे लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ उसके बाद विमान को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद भी नहीं बच पाई जान

इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद भी नहीं बच पाई जान

विमान के पायलट द्वारा तत्काल वाराणसी एयरपोर्ट पर तैनात एटीसी के अधिकारियों से संपर्क किया गया। एटीसी के अधिकारियों से संपर्क करने के बाद पायलट द्वारा विमान में महिला की हालत खराब होने की जानकारी दी गई है और तत्काल लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। स्थिति को देखते हुए एटीसी के अधिकारियों द्वारा विमान को लैंडिंग की अनुमति दे दी गई और वाराणसी एयरपोर्ट पर अलर्ट भी जारी कर दिया गया। दोपहर 12:30 बजे विमान की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग वाराणसी एयरपोर्ट पर कराई गई। विमान उतरने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टर विमान में महिला की जांच करने के लिए पहुंचे तो उसकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि किए जाने के बाद विमान में मौजूद महिला के परिजन रोने लगे। हालांकि बाद में परिजन और महिला की लाश को विमान से उतारा गया और विमान वाराणसी एयरपोर्ट से अमृतसर के लिए प्रस्थान किया।

24000 फीट ऊंचाई पर बिगड़ी थी महिला की तबीयत

24000 फीट ऊंचाई पर बिगड़ी थी महिला की तबीयत

फ्लाइट रडार 24 के आंकड़ों के अनुसार विमान पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद करीब 24000 फीट ऊपर उड़ान भर रहा था, इसी दौरान महिला की तबीयत खराब हो गई। उस समय विमान वाराणसी हवाई क्षेत्र में जौनपुर जिले के ऊपर आसमान में उड़ रहा था। हालांकि इस मामले में वाराणसी एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि पटना से अमृतसर जा रहे स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान में सरबजीत कौर नामक एक महिला की मौत हो गई। यह भी बताया गया कि विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और एयरपोर्ट पर तैनात चिकित्सकों की टीम जब विमान में जांच करने पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी। महिला की मौत के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दिया गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वाराणसी एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा महिला की मौत पर दुख भी व्यक्त किया गया।

Recommended Video

    वाराणसी में भीषण आग का तांडव, देखे लाइव वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+