वाराणसी: कोरोना संक्रमित व्यक्ति का शव देखते ही श्मशान से भागा डोम परिवार, मचा हड़कंप

वाराणसी। कोरोना वायरस के खौफ के बीच धर्मनगरी वाराणसी से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां श्मशान घाट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो लोग एक शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। दरअसल, ये शव उसी व्यक्ति का था जिसकी मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से रविवार को हुई थी। डोम परिवार ने का शव का अंतिम संस्कार करवाने से मना कर दिया और घाट छोड़कर भाग गया। इसके बाद प्राकृतिक सीएनजी शवदाह गृह में शव की अंत्येष्ठि की गई।

dom raja family refused cremation of man who died from coronavirus in varanasi

मौत के बाद जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिला था कोरोना

वाराणसी के गंगापुर निवासी 55 वर्षीय व्यापारी की 3 अप्रैल को मौत हो गई थी। अगले दिन व्यापारी की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। प्रशासन ने घर के दो सदस्यों को अंतिम संस्कार के लिए शव सुपुर्द किया था। जब दो परिजन शव लेकर वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पहुंचे तो वहां मौजूद डोम राजा के परिवार में हड़कंप मच गया।

डोम परिवार ने शव को हाथ लगाने से किया इनकार

बताया जा रहा है कि डोम परिवार ने शव को हाथ लगाने और मुखाग्नि देने से इनकार कर दिया। इलाके के लोगो ने भी आपत्ति जताते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद मामला इलाके के पार्षद के पास भी पहुंचा और फिर स्वास्थ्य विभाग और भेलुपर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पारंपरिक रीति रिवाज से शव दाह के लिए डोम परिवार तैयार नहीं हुआ, जिसके बाद शव को प्राकृतिक सीएनजी शवदाह गृह में शव की अंत्येष्ठि की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+