वाराणसी कोर्ट में बम मिलने से मचा हड़कंप
वाराणसी। बिहार के बाद अब वाराणसी में कचहरी के अंदर बम मिलने से हड़कंप मच गया है। कचहरी के गेट नंबर एक पर एक वकील की कुर्सी के नीचे बम मिला है।
पटना और गया जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी

एडवोकेट ज्योति शंकर की कुर्सी के नीचे जब बम की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर बम स्क्वायड को बुलाया गया और उसे डिफ्यूज कर दिया गया। साथ ही पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया।
कचहरी मे बम की सूचना उस वक्त मिली है जब गृहमंत्री राजनाथ सिंह यहां के दौरे पर आने वाले हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 7 मार्च 2006, 23 नवंबर 2007 को वाराणसी में बम ब्लास्ट हुए थे।
206 में संकट मोचन मंदिर और कैंट स्टेशन के पास सिलसिलेवार ब्लास्ट हुए थे जिसमें 30 से अधिक लोग मारे गये थे। वहीं 22007 में सिविल कलेक्ट्रेट में भी ब्लास्ट हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications