UP: वाराणसी में दो भोजपुरी कलाकारों के समर्थकों में भिड़ंत, पुलिस पहुंची तो हो गए फरार
UP Varanasi: भोजपुरी के दो चर्चित कलाकारों के समर्थकों के बीच वाराणसी में कहासुनी हो गई। समर्थकों के बीच नोकझोंक चल रही थी इसी बीच पुलिस वहां पहुंच गई और पुलिस को देख दोनों कलाकारों के समर्थक वहां से भाग निकले।
UP Varanasi News: वाराणसी में भोजपुरी के दो चर्चित कलाकारों के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक कलाकार के समर्थकों द्वारा फोटो पोस्ट किया गया था। फोटो पोस्ट करने के बाद दूसरे कलाकार के समर्थकों द्वारा उल्टे सीधे कमेंट किए गए।
कमेंट करने के बाद चैटिंग के दौरान ही वाराणसी में एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। उसके बाद दोनों कलाकारों के समर्थक वाराणसी के कैंटोनमेंट इलाके में स्थित एक मॉल के बाहर एकत्र हुए। वहां दोनों कलाकारों के समर्थकों के बीच बातचीत प्रारंभ हुई उसके बाद बात बढ़ने लगी।

इस बीच दोनों तरफ से लोग आक्रोशित हो गए और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। कलाकारों के समर्थक आपस में मारपीट करने वाले थे इसी बीच सूचना मिलने के बाद वाराणसी के कैंट थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों कलाकारों के समर्थक वहां से भाग निकले।
इस बारे में इंस्पेक्टर कैंट प्रभु कांत द्वारा मीडिया को बताया गया कि भोजपुरी के दो कलाकारों के प्रशंसकों के बीच तनातनी की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले ही दोनों कलाकारों के समर्थक वहां से भाग निकले थे।
इसके पहले भी हो चुकी है मारपीट: बता दें कि यह मामला नया नहीं है, इसके पहले भी वाराणसी में शूटिंग किए जाने के दौरान भोजपुरी के दो कलाकारों के समर्थकों के बीच मारपीट हो चुकी है। करीब 2 साल पहले लंका थाना क्षेत्र के डाबी इलाके में एक कलाकार की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान दूसरे कलाकार के समर्थकों द्वारा शूटिंग करने से रोका गया और व्यवधान उत्पन्न किया गया।
इसी बीच वहां मौजूद कलाकार के समर्थकों के बीच कहासुनी होने लगी और कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई थी। सूचना मिलने के बाद उस मामले में भी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची बाद में दोनों कलाकारों और दोनों पक्ष के लोगों के बीच आपसी सहमति से मामले को सुलह कर लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications